Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   vidisha farmers protest paddy auction stoppage traffic jam gunjbasoda

मध्य प्रदेश: विदिशा में धान की नीलामी रोकने पर भड़के किसान, किया चक्काजाम; छह किलोमीटर तक कतारें

Tue, 17 Nov 2026 03:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 17 Nov 2026 03:52 PM IST
सार

विदिशा के गंजबासौदा में धान की नीलामी रोके जाने से नाराज किसानों ने नवीन कृषि उपज मंडी के सामने चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण गंजबासौदा-उदयपुर मार्ग पर यातायात ठप हो गया और छह किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। किसान नीलामी का समय दो से चार घंटे करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
vidisha farmers protest paddy auction stoppage traffic jam gunjbasoda
किसानों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसानों ने गंजबासौदा में नवीन कृषि उपज मंडी के सामने मुख्य मार्ग पर मंगलवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर चक्काजाम कर दिया। किसान धान की नीलामी अचानक रोके जाने का विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शन के कारण गंजबासौदा से उदयपुर जाने वाले 16 किलोमीटर लंबे दो लेन मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल मास्टर प्लान पर किसानों का गुस्सा: ड्राफ्ट की कॉपी जलाई, बोले- खेती की जमीन का नहीं बदलने देंगे लैंडयूज
विज्ञापन


मंडी में वार्ता विफल होने पर सड़क पर उतरे
धान बेचने मंडी पहुंचे किसानों ने बताया कि वे सोमवार रात से ही अपनी उपज की बिक्री के लिए कतार में खड़े थे। मंगलवार सुबह उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के पता चला कि मंडी में धान की नीलामी प्रक्रिया रोक दी गई है। इसके बाद किसानों ने सबसे पहले मंडी परिसर के भीतर ही अपना विरोध दर्ज कराया। किसानों ने मंडी अधिकारियों से सीधी बात की, परंतु अधिकारियों की ओर से समस्या का कोई हल नहीं निकला। इसके बाद उग्र किसानों ने धान से लदी अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को बाहर लाकर मुख्य सड़क के बीचों-बीच आड़ा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलामी अवधि दो से बढ़ाकर चार घंटे करने की मांग
किसानों ने बताया कि इन दिनों मंडी परिसर में धान की भारी आवक हो रही है। इसके बावजूद व्यापारी प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक यानी केवल दो घंटे ही नीलामी कर रहे हैं। मंगलवार को भी इस अल्प समय में महज चार कतारों में खड़ी ट्रॉलियों के धान की ही नीलामी हो सकी। जबकि दो कतारों में करीब 100 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां धान लेकर खड़ी रह गईं, जिन्हें व्यापारियों ने समय बीत जाने का हवाला देकर नीलाम करने से साफ मना कर दिया। आंदोलनकारी किसानों ने मांग रखी है कि धान की बढ़ती आवक को देखते हुए नीलामी की समय-सीमा दो घंटे से बढ़ाकर चार घंटे की जाए, ताकि सभी किसानों की फसल खरीदी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed