फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Stepfather raped innocent minor garden, had brought Ujjain pretext of giving a sermon

Ujjain News: सौतेले बाप ने मासूम के साथ बगीचे में किया गंदा काम, प्रवचन सुनाने के बहाने लेकर आया था उज्जैन

Thu, 22 May 2025 10:46 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 22 May 2025 10:46 PM IST
सार

उज्जैन में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक पिता पर ही अपनी बेटी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वह प्रवचन सुनाने के बहाने बच्ची को ले गया और गंदा काम किया। 

विज्ञापन
Stepfather raped innocent minor garden, had brought Ujjain pretext of giving a sermon
इस थाने में हुई घटना

विस्तार

तीन बच्चों की मां ने कुछ वर्षों पहले 61 वर्ष के एक व्यक्ति को इसीलिए अपनाया था कि वह उसके बच्चों का अच्छे से ख्याल रखेगा, लेकिन इस सौतेले बाप ने अपनी ही 11 वर्षीय मासूम के साथ गंदा काम किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


कोतवाली थाना सीएसपी राहुल देशमुख ने बताया कि 21 मार्च को खाराकुआं थाने में एक अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें मां बेटी ने थाने पहुंचकर बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ उसके सौतेले पिता ने ही गंदे काम की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में तुरंत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन आरोपी काफी शातिर था। जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सीएसपी राहुल देशमुख ने बताया कि इंदौर में रहने वाली महिला ने कुछ वर्षों पहले भिंड में रहने वाले 61 वर्षीय व्यक्ति से इसीलिए शादी कर ली थी, क्योंकि महिला के तीन बच्चे थे। व्यक्ति ने उसे भरोसा दिलाया था कि वह इन बच्चों को अच्छी परवरिश देगा, लेकिन वह इन बच्चों को अपनी संतान नहीं मानता था। यही कारण था कि वह 10 फरवरी को 11 वर्षीय मासूम को प्रवचन सुनाने के नाम पर धार्मिक नगरी उज्जैन लाया था, जहां उसने छत्री चौक स्थित बगीचे में नाबालिग के साथ गंदा काम किया। इस घटना के बाद नाबालिग काफी डरी हुई थी इसीलिए उसने पहले तो परिवार को कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में मां को अपने साथ हुई दरिंदगी की पूरी घटना बता दी। जिस पर महिला और उसकी बेटी ने खाराकुआं थाने में व्यक्ति के खिलाफ 21 मार्च को प्रकरण दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लव जिहाद कांड के खिलाफ हिंदू समाज का फूटा आक्रोश, उज्जैन-आगर हाईवे पर हुआ चक्काजाम; जानें


ऐसे पकड़ाया आरोपी
बताया जाता है कि 11 वर्षीय मासूम के साथ गंदा काम करने के इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया और आरोपी की तलाश में एक टीम गठित कर इंदौर,  राऊ, मऊ और कई स्थान पर उसकी गिरफ्तारी को लेकर दबिश भी दी थी, जिसमें पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। लेकिन दो दिनों पहले पुलिस को मोबाइल से यह सूचना मिली कि आरोपी पिंगलेश्वर स्थित एक आश्रम में आने वाला है। इस सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- महिला की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर हेड कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या, मोबाइल चैट्स से खुला राज

बनता था भगत, बेटी को भी नहीं छोड़ा
बताया जाता है कि आरोपी अपने आपको शुरुआत से ही एक आश्रम से जुड़ा होने की बात महिला से करता था। इसीलिए महिला को उस समय आरोपी के गलत इरादों पर कोई आशंका नहीं हुई, जब बेटी को प्रवचन सुनने के नाम पर उज्जैन लेकर आया था उसे लगा था कि हर बार की तरह इस बार वह बेटी को प्रवचन सुनने के लिए ही ले जा रहा है, लेकिन उसने प्रवचन की आड़ में बेटी के साथ यह इस घटना को अंजाम दे डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed