फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Love Jihad: Hindu society erupts in anger against the love jihad incident

Ujjain Love Jihad: लव जिहाद कांड के खिलाफ हिंदू समाज का फूटा आक्रोश, उज्जैन-आगर हाईवे पर हुआ चक्काजाम; जानें

Thu, 22 May 2025 03:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 22 May 2025 03:18 PM IST
सार

Ujjain: उज्जैन लव जिहाद केस में गिरफ्तार 11 आरोपियों के घर तोड़ने की मांग की जा रही है। इसे लेकर ग्रामीण सकल हिंदू समाज के साथ मिलकर कई दिनों से अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन किया। उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर हुए चक्काजाम के दौरान पिछले ढाई घंटे से वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

विज्ञापन
Ujjain Love Jihad: Hindu society erupts in anger against the love jihad incident
लोगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के बिछड़ौद में घटित हुई लव जिहाद और नाबालिगों के शोषण कांड को लेकर हिंदू समाज का आक्रोश अब सड़कों पर आ चुका है। 22 मई 2025 को हिंदू समाज के सैकड़ों लोगों ने उज्जैन-आगर हाईवे को नजरपुर के पास पूरी तरह जाम कर दिया। इससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह ठप हो गया ।
विज्ञापन

विज्ञापन


हिंदू समाज की स्पष्ट मांग है कि सभी आरोपियों के मकानों के अवैध निर्माण तत्काल ध्वस्त किए जाएं। जब तक यह कार्रवाई नहीं होती, नगर बंद और हाईवे जाम जैसी सख्त चेतावनियां दी गई हैं। प्रदर्शनकारियों ने आज सुबह बिछड़ौद नगर चौक पर एकत्र होकर, संगठित रूप से नजरपुर की ओर कूच किया। वहां पहुंचकर उज्जैन-आगर हाईवे को पूर्णतः अवरुद्ध कर दिया गया। इस दौरान ‘जय श्रीराम’ और ‘लव जिहाद मुर्दाबाद’ के नारे गूंजते रहे। हालात को संभालने के लिए एसडीएम राजाराम करजरे, सीएसपी भारत सिंह यादव, तहसीलदार जीवन मोघी सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाया कि अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए सुप्रीम कोर्ट की नई गाइडलाइन के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: कौड़िया सुजियारी पहाड़ी में जला हुआ कंकाल मिलने से सनसनी, डीएनए जांच के बाद होगी पहचान

11 आरोपियों के घर तोड़ने की मांग की 
उज्जैन लव जिहाद केस में गिरफ्तार 11 आरोपियों के घर तोड़ने की मांग की जा रही है। इसे लेकर ग्रामीण सकल हिंदू समाज के साथ मिलकर कई दिनों से अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन किया। उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर हुए चक्काजाम के दौरान पिछले ढाई घंटे से वाहनों की लंबी कतार लगी रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद थे। बिछड़ोद गांव में 6 मई को लव जिहाद का मामला सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने अश्लील फोटो-वीडियो और चैट के जरिए हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले 11 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed