फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Special Prayers Offered at Mahakal Temple on PM Modi's Birthday

पीएम मोदी का जन्मदिन: महाकाल में हुआ विशेष पूजन-अर्चन, गूंज उठा हर-हर महादेव; आज मंदिर में जलेंगे दीये

Thu, 17 Sep 2026 03:53 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2026 03:53 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीर्घायु और स्वास्थ्य की कामना की। महाकाल परिसर में 6 से 7 लाख दीप जलाए गए, जबकि रामघाट पर करीब 25 लाख दीपों से दीपोत्सव और विश्व रिकॉर्ड की तैयारी की गई। 

विज्ञापन
Special Prayers Offered at Mahakal Temple on PM Modi's Birthday
महाकाल मंदिर में हुआ ऐसे विशेष पूजन

विस्तार

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर गुरुवार को धार्मिक नगरी उज्जैन पूरी तरह भक्ति और आस्था के रंगों में सराबोर नजर आई। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह से ही विशेष पूजन-अर्चन का दौर शुरू हो गया, जिसकी गूंज पूरे अवंतिका क्षेत्र में सुनाई दे रही है।

विज्ञापन


भगवान महाकालेश्वर के दरबार में मंदिर के वरिष्ठ पुरोहित पंडित सत्यनारायण जोशी एवं अन्य विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य पूजा-अर्चना की गई। पंडितों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र कल्याण के लिए संकल्पपूर्वक अनुष्ठान संपन्न कराया। इस दौरान गर्भगृह में प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर रखकर तिलक लगाया गया और उनके यशस्वी व सफल कार्यकाल की मंगल कामना की गई। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों द्वारा ही भव्य श्री महाकाल लोक का लोकार्पण हुआ था, जिसके बाद से उज्जैन में श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुना ऐतिहासिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- उज्जैन: राष्ट्रीय युवा धर्म संसद का आगाज, RSS प्रमुख मोहन भागवत करेंगे उद्घाटन, 24 राज्यों के युवा पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन


6 लाख दीपों से जगमगाया महाकाल परिसर 
विशेष पूजन के उपरांत महाकालेश्वर मंदिर में दीपोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। संपूर्ण महाकाल मंदिर परिसर को आकर्षक आतिशबाजी और रोशनी से सजाया गया है। अकेले महाकाल मंदिर प्रांगण में ही 6 से 7 लाख दीपक प्रज्वलित किए जा रहे हैं, जिससे पूरा परिसर स्वर्णमयी आभा से चमक उठा है।

शिप्रा तट के रामघाट पर 25 लाख दीपों का नया विश्व रिकॉर्ड
मंदिर परिसर के साथ-साथ इस भव्य महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण पवित्र शिप्रा नदी के तट पर स्थित रामघाट पर देखने को मिल रहा है। रामघाट पर एक साथ लगभग 25 लाख दीपक जलाकर एक नया ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने की तैयारी की गई है। शाम लगभग 7:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश के मुख्यमंत्री उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे और इस ऐतिहासिक दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। पूरा महाकाल परिसर और संपूर्ण अवंतिका नगरी आज आस्था, भव्यता और दीयों की जगमगाहट से आलौकिक नजर आ रही है।


पंडित सत्यनारायण जोशी (पुरोहित, महाकाल मंदिर) - आज प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर बाबा महाकाल के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना की गई है। वैदिक ऋचाओं के साथ उनके दीर्घायु होने, अच्छे स्वास्थ्य और भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प के साथ हमने बाबा महाकाल का अभिषेक व पूजन किया है।

सत्यनारायण सोनी (उप प्रशासक, महाकाल मंदिर)  - प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए मंदिर प्रशासन और नगरवासियों द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। महाकाल परिसर में 6 से 7 लाख और रामघाट पर 25 लाख दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जा रहा है। सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 

महाकाल मंदिर में हुआ ऐसे विशेष पूजन

महाकाल मंदिर में उमड़े भक्त

 

महाकाल मंदिर में हुआ ऐसे विशेष पूजन

महाकाल मंदिर में उमड़े भक्त

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed