फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Son Danish, the murderer of former councilor Guddu Kalim

Ujjain: झोकर के जंगल से साथी सोहराब के साथ पकड़ा गया पूर्व पार्षद गुड्डू का हत्यारा बेटा, ससुर भी हिरासत में

Sat, 19 Oct 2024 11:31 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 19 Oct 2024 11:31 AM IST
सार

टीआई विवेक कनोडिया ने बताया कि पुलिस टीम ने झोकर में जाकर तफ्तीश की, जहां सोहराब की नानी का घर है। पुलिस ने वहां दबिश दी, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने जंगल में पहुंचकर दानिश और सोहराब को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Son Danish, the murderer of former councilor Guddu Kalim
गुड्डू कलीम की हत्या का आरोपी बेटा दानिश गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में पूर्व पार्षद और होटल व्यवसायी गुड्डू कलीम हत्याकांड के मुख्य आरोपी (छोटे बेटे) दानिश और उसकर साथी सोहराब झोकर के जंगलों से पकड़े गए हैं। मक्सी के आगे झोकर में सोहराब की नानी का घर है, आशंका है कि आरोपी इतने दिनों से वहीं छिपे हुए थे। पुलिस ने गुड्डू कलीम के समधी को भी हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले पुलिस को दोनों आरोपियों की लोकेशन राजस्थान के अजमेर में मिली थी, जिसके चलते पुलिस की एक टीम दो दिनों से अजमेर में डेरा डाले हुए थी। लेकिन, बाद में मुखबिर से सूचना मिली कि दानिश और सोहराब मक्सी के आगे झोकर में हैं। टीआई विवेक कनोडिया ने बताया कि पुलिस टीम ने झोकर में जाकर तफ्तीश की, जहां सोहराब की नानी का घर है। पुलिस ने वहां दबिश दी, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जंगल में छिपे हुए हैं, पुलिस ने जंगल में पहुंचकर दानिश और सोहराब को गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड में इस्तेमाल की गई पिस्टल अब तक बरामद नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में तीन-चार और लोगों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन


पुलिस ने गुड्डू कलीम के समधी, बड़े बेटे आसिफ उर्फ मिंटो के ससुर को भी संदेह के घेरे में लिया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वह हत्याकांड की साजिश में शामिल सातवां आरोपी है। पुलिस जल्द ही इस मामले का संपूर्ण खुलासा कर सकती है, जिसमें दो-तीन और आरोपी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार 
11 अक्टूबर की सुबह पूर्व पार्षद गुड्डू कलीम की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड में अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। सुबह 4.30 बजे दानिश ने घर में घुसकर सोते हुए अपने पिता गुड्डू को सिर में गोली मारकर हत्या की थी। हत्याकांड की साजिश में गुड्डू की पत्नी नीलोफर, बड़ा बेटा आसिफ उर्फ मिंटो, आसिफ के दोस्त सोहराब और जावेद शाह भी शामिल थे। इसके अलावा, पुलिस ने हत्या से पहले हत्या की कोशिश करने वाले इमरान उर्फ अभिषेक खान को भी गिरफ्तार कर लिया था। इमरान ने हत्या से एक सप्ताह पहले इंदौर रोड पर गुड्डू कलीम पर गोली चलाई थी। अब तक सभी मुख्य षड्यंत्रकारी और हत्या के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, लेकिन कुछ और लोग जो पर्दे के पीछे थे, अब तक सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed