फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Sitting in a silver palanquin, Baba Mahakal came out to know the condition of the people

Ujjain News: रजत पालकी में विराजित होकर प्रजा का हाल जानने निकले बाबा महाकाल, चन्द्रमौलेश्वर स्वरूप किया धारण

Mon, 11 Nov 2024 07:13 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 11 Nov 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
Ujjain News: Sitting in a silver palanquin, Baba Mahakal came out to know the condition of the people
उज्जैन में महाकाल की सवारी का शिप्रा घाट पर पूजन हुआ । - फोटो : अमर उजाला
श्रावण-भाद्रपद माह की तरह श्री महाकालेश्वर भगवान की कार्तिक माह में दूसरी सवारी सोमवार शाम 4 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर से निकाली गई।
विज्ञापन


सवारी निकलने के पूर्व सोमवारको श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामण्डप में भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर का विधिवत पूजन अर्चन किया गया। पूजन शासकीय पुजारी घनश्याम शर्मा द्वारा किया गया। पूजन-अर्चन के दौरान मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ आदि उपस्थित थे। सवारी जैसे ही मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंची, पालकी में विराजित भगवान को पुलिस के जवानों द्वारा सलामी दी गई। तत्पश्चात भगवान श्री महाकालेश्वर अपनी प्रजा का हाल जानने भ्रमण पर निकले।


कार्तिक माह की दूसरी सवारी विधिवत पूजन- अर्चन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर से गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाडी होते हुए रामघाट क्षिप्रा तट पहुंची। जहां पर भगवान श्री महाकालेश्वर का मां क्षिप्रा के जल से अभिषेक किया गया। पूजन-अभिषेक के पश्चात सवारी रामघाट से गणगौर दरवाजा, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिेक चौक, खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, छत्री चौक, गोपाल मंदिर पहुंची। गोपाल मंदिर पर परम्परानुसार पूजन किया गया। इसके पश्चात सवारी पटनी बाजार, गुदरी चौराहा होते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। भगवान श्री महाकालेश्वर का सवारी मार्ग पर खड़े श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिया।
विज्ञापन


देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

महाकाल का चंद्रमौलेश्वर स्वरूप। 

रजत पालकी में विराजित होकर प्रजा का हाल जानने निकले चन्द्रमौलेश्वर स्वरूप मे निकले बाबा महाकाल

रजत पालकी में विराजित होकर प्रजा का हाल जानने निकले चन्द्रमौलेश्वर स्वरूप मे निकले बाबा महाकाल

 

रजत पालकी में विराजित होकर प्रजा का हाल जानने निकले चन्द्रमौलेश्वर स्वरूप मे निकले बाबा महाकाल

रजत पालकी में विराजित होकर प्रजा का हाल जानने निकले चन्द्रमौलेश्वर स्वरूप मे निकले बाबा महाकाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed