फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shocking Ujjain Controversy: Demand to Expel Aghori Kali Nand Giri Over Burning Pyre Video

उज्जैन: जलती चिता के पास मांस खाने वाले अघोरी को जिले से बाहर करने की मांग, एसपी तक पहुंचा मामला

Thu, 03 Sep 2026 04:33 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2026 04:33 PM IST
सार

उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान घाट पर कथित तौर पर मानव मांस खाने का वीडियो वायरल होने के बाद जेल भेजा गया किन्नर काली नंद गिरी उर्फ अघोरी को उज्जैन से बाहर करने की मांग तेज हो गई है। साधु-संतों ने सिंहस्थ की पवित्रता बनाए रखने के लिए कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Shocking Ujjain Controversy: Demand to Expel Aghori Kali Nand Giri Over Burning Pyre Video
किन्नर अघोरी काली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

चक्रतीर्थ श्मशान घाट पर जलती चिता के पास बैठकर कथित तौर पर मानव मांस खाने का वीडियो वायरल होने के बाद जेल भेजा गया विवादित किन्नर अघोरी काली नंद गिरी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब उसे उज्जैन शहर से बाहर करने की मांग भी तेज हो गई है। अघोरी अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष और तांत्रिक विष्णुनाथ महाराज ने कहा है कि आगामी सिंहस्थ महाकुंभ की पवित्रता और धार्मिक मर्यादा को ध्यान में रखते हुए काली नंद गिरी को उज्जैन में रहने नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जल्द ही पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

पहले पुरुष थी पहचान, जेंडर चेंज के बाद बनी 'लेडी अघोरी'
विष्णुनाथ महाराज के अनुसार, काली नंद गिरी का अतीत भी विवादों से जुड़ा रहा है। उनका दावा है कि उसका मूल नाम अल्लूरी श्रीनिवास है और वह तेलंगाना-आंध्र प्रदेश क्षेत्र से जुड़ा रहा है। आरोप है कि उसने जेंडर चेंज कराने के बाद किन्नर के रूप में पहचान बनाई और बाद में सोशल मीडिया पर खुद को 'लेडी अघोरी' के रूप में प्रचारित करना शुरू किया।

विज्ञापन


पढ़ें: 19 सितंबर को इंदौर आएंगे राहुल गांधी, नेहरू स्टेडियम की अनुमति पर सीएम यादव को लिखा गया पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा से शादी और 10 लाख रुपये की ठगी के आरोप
विष्णुनाथ महाराज के अनुसार, काली नंद गिरी पर दक्षिण भारत में भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। आरोप है कि उसने एक छात्रा को झांसे में लेकर उससे शादी की। इसके अलावा तांत्रिक अनुष्ठान और सिद्धि का झांसा देकर एक महिला से करीब 10 लाख रुपये की ठगी करने का भी आरोप है। उन्होंने दावा किया कि इन मामलों को लेकर तेलंगाना में उसके खिलाफ पुलिस शिकायतें दर्ज हुई थीं और उसकी गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

सिंहस्थ की पवित्रता बनाए रखने के लिए बाहर करने की मांग
उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान घाट पर जलती चिता के पास कथित तौर पर मांस खाने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए काली नंद गिरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब अघोरी समाज और स्थानीय साधु-संतों की ओर से उसे उज्जैन की सीमा से बाहर करने की मांग की जा रही है। उनका कहना है कि आगामी सिंहस्थ महाकुंभ के मद्देनजर धार्मिक नगरी की छवि और आयोजन की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed