फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Shivraj government removed Ujjain Mahakal temple administrator before PM Modi visit

Ujjain News: पीएम मोदी के दौरे से पहले उज्जैन महाकाल मंदिर प्रशासक को सरकार ने हटाया, संदीप सोनी की नियुक्ति

Wed, 21 Sep 2022 05:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 21 Sep 2022 05:54 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 11 अक्टूबर को महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर के प्रथम चरण का लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी का 30 दिनों के भीतर यह मध्यप्रदेश का दूसरा दौरा होगा। कॉरिडोर का लोकार्पण समारोह बहुत भव्य होगा। इससे पहले उज्जैन महाकाल मंदिर प्रशासक ने महत्वपूर्ण बदलाव किया है।
 

विज्ञापन
Shivraj government removed Ujjain Mahakal temple administrator before PM Modi visit
महाकाल मंदिर में की गई आकर्षक सजावट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन महाकाल मंदिर प्रशासक के पद को लेकर मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने बड़ा बदलाव लिया है। सरकार ने महाकाल मंदिर प्रशासक रहे गणेश धाकड़ को हटा दिया है। वहीं, अब नए प्रशासक के रूप में संदीप सोनी की नियुक्ति की है।

विज्ञापन


बता दें, गणेश धाकड़ के स्थान पर संदीप सोनी की नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि यह बदलाव 11 अक्टूबर को पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन


750 करोड़ की लागत से किया गया है विस्तारीकरण
महाकाल मंदिर विस्तारीकरण प्रोजेक्ट का काम करीब 750 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसके तहत पहले चरण में महाकाल पथ, रूद्र सागर का सौंदर्यीकरण, विश्राम धाम आदि काम पूरे किए जा चुके हैं। विस्तारीकरण के कामों के बीच हाल ही में महाकाल पथ श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था। त्रिवेणी संग्रालय के पास से महाकाल पथ का बड़ा द्वार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकालेश्वर मंदिर परिसर में 9 अलग अलग द्वार रहेंगे, जेके सीमेंट की ओर से करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की धर्मशाला बनाकर महाकाल मंदिर को संचालन के लिए दी जाएगी। महाकाल मंदिर के सामने का मार्ग 70 मीटर चौड़ा हो गया है। महाकाल मंदिर चौराहे तक का मार्ग 24 मीटर चौड़ा किया जाएगा। विस्तारीकरण के बाद महाकाल मंदिर का क्षेत्र 2.2 हेक्टेयर से बढ़कर 20 हेक्टेयर से अधिक हो गया है।


महाकाल कॉरिडोर के लोकार्पण कार्यक्रम का निमंत्रण घर–घर देने पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा यह बहुत सौभाग्य की बात है। महाकाल का ही मध्यप्रदेश है। प्रधानमंत्री पधारेंगे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा। उज्जैन ही नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के लोग इसमें शामिल होंगे। हमें महाकाल बाबा का आशीर्वाद मिलता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed