फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seva Bharati’s Spirit of Service: Shakti Worship Begins with the Worship of 700 Young Girls

उज्जैन न्यूज: नवरात्रि के पहले दिन सेवा भारती ने कराया कन्या भोज, माता के स्वरूपों में सजीं नन्हीं बालिकाएं

Sun, 11 Oct 2026 01:46 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2026 01:46 PM IST
विज्ञापन
Seva Bharati’s Spirit of Service: Shakti Worship Begins with the Worship of 700 Young Girls
ऐसे हुआ भव्य आयोजन

विज्ञापन

सेवा भारती उज्जैन की ओर से नवरात्रि के पहले दिन कन्या पूजन और भव्य कन्या भोज का आयोजन किया गया। फ्रीगंज स्थित तंबाकू बाजार में आयोजित 24वें कार्यक्रम में शहरभर से 700 से अधिक बालिकाएं उत्साहपूर्वक शामिल हुईं।

आयोजन का मुख्य आकर्षण माता के विभिन्न स्वरूपों की वेशभूषा में सजी नन्हीं कन्याएं रहीं। उनके आकर्षक स्वरूपों ने कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की आराधना के साथ हुआ।

विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशु घोष, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह सेवा प्रमुख शैलेंद्र सोनी और सेवा भारती के अध्यक्ष डॉ. सुनील खत्री उपस्थित रहे। अतिथियों ने कन्याओं के चरण पखारकर उनका पूजन-अर्चन किया और उन्हें ससम्मान भोजन कराया। इसके बाद सभी बालिकाओं को उपहार भी भेंट किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए प्रशासन मुस्तैद: मांस-मछली की बिक्री बंद, 650 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा भारती के कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन में कीर्ति शर्मा, आशा श्रीवास्तव, कृष्ण चित्तौड़, उषा बगोदिया, माया शर्मा और पिंकी सोनी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

इसके अलावा अनिल लीग्गा, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, ओम जैन, रितेश सोनी, हेमंत गुप्ता, भगवान शर्मा, चंद्रशेखर वशिष्ठ, निर्मल गुप्ता, यशवन्त पटेल और विजय परिहार सहित सेवा भारती के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभालीं। कन्याओं के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस आयोजन ने समाज में आपसी प्रेम, सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रसार का संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed