फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   security point of view number of devotees sitting in Bhasma Aarti will be reduced

Ujjain: महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नियमों में बदलाव, श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, सुरक्षा होगी मजबूत

Fri, 09 May 2025 04:22 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 09 May 2025 04:22 PM IST
सार

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब भस्म आरती में बैठकर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम की जाएगी। यह जानकारी श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने समिति की बैठक में दी।

विज्ञापन
security point of view number of devotees sitting in Bhasma Aarti will be reduced
बैठक लेते श्री महाकालेश्वर मंदिर अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह। - फोटो : credit

विस्तार

श्री महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले सभी रास्तों पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब मंदिर के प्रवेश द्वारों पर सजावटी (अर्नामेंटल) गेट बनाए जाएंगे। साथ ही, सुरक्षा कारणों से भस्म आरती में बैठने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम की जाएगी और चलित भस्म आरती के जरिए ज्यादा श्रद्धालुओं को दर्शन का मौका दिया जाएगा। यह जानकारी मंदिर समिति के अध्यक्ष और उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की बैठक में दी।
विज्ञापन


यह बैठक कलेक्टर कार्यालय के सम्राट विक्रमादित्य प्रशासनिक भवन, कोठी रोड उज्जैन में हुई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने की। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा के विनीत गिरी महाराज, एडीएम कौशिक, नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक, और श्री उज्जैन विकास प्राधिकरण के सीईओ संदीप सोनी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


बैठक में मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए कई प्रशासकीय मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही, उज्जैन नगर निगम द्वारा शहर में गीता भवन की स्थापना के प्रस्ताव को मंदिर समिति ने मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, सीएम बोले राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि, सभी विभाग अलर्ट मोड पर रहें

इसके अलावा वर्ष 2024-25 के आय-व्यय बजट को भी बैठक में मंजूरी दी गई। बैठक में यह भी तय हुआ कि मंदिर समिति में काम करने वाले कर्मचारियों को उनके रोके गए साप्ताहिक अवकाश का नकद भुगतान किया जाएगा और जनवरी 2024 से अक्टूबर 2024 तक का महंगाई भत्ता (DA एरियर) भी दिया जाएगा। बैठक में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने कई अहम फैसले लिए। 

बैठक में लिए गए ये फैसले
  • भगवान श्री महाकालेश्वर को भक्तों द्वारा चढ़ाई गई कीमती चीज़ों (सोना-चांदी आदि) की जांच के लिए एक टंच टेस्टिंग मशीन और ऑपरेटर लगाने का फैसला किया गया है।
  • मंदिर को मिली ई-कार्ट (बैटरी से चलने वाली गाड़ियाँ) के लिए अलग से पार्किंग और चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।
  • महाराजवाड़ा और महाकाल परिसर को जोड़ने के काम के तहत एक रिटर्निंग वॉल (सपोर्ट वाली दीवार) बनाई जाएगी।
  • मंदिर समिति द्वारा चलाई जा रही सुविधाओं जैसे – नि:शुल्क अन्न क्षेत्र, लड्डू प्रसाद निर्माण केंद्र, वैदिक प्रशिक्षण संस्थान और भोगघर के लिए आवश्यक खाद्यान्न सामग्री की खरीद को लेकर 2025-28 के लिए जारी निविदा (टेंडर) को मंजूरी दी गई।
  • वैदिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान परिसर में रखे पुराने और अनुपयोगी सामान (भंगार) की नीलामी करने का फैसला भी लिया गया।
  • मंदिर की सभी सुविधाओं की जानकारी अब उज्जैन रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मंदिर के गेट और पूछताछ काउंटरों पर भी प्रदर्शित की जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed