फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Security increased at Mohan Yadav residence in Ujjain

MP News: उज्जैन में डॉ मोहन यादव के निवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, हर आने जाने वाले लोगों पर रखी जा रही नजर

Tue, 12 Dec 2023 01:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 12 Dec 2023 01:43 PM IST
सार

MP News: डॉ मोहन यादव के मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब्दालपुरा के साथ ही उनके फ्रीगंज स्थित मकान पर भी पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के साथ यहां मेटल डिटेक्टर लगा दिए गए हैं, जिससे कि आने जाने वाले सभी लोगों पर न सिर्फ निगाह बनाई जा सके। इसके साथ ही यहां आने वाले सभी लोगों की चेकिंग भी की जा सके। 

विज्ञापन
Security increased at Mohan Yadav residence in Ujjain
उज्जैन में सीएम डॉ. मोहन यादव के निवास की बढ़ाई गई सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ मोहन यादव के अब्दालपुरा स्थित मकान पर पुलिस व्यवस्था के चाकचौबंद इंतजाम देखे गए। उनके घर के आसपास न सिर्फ बैरिकेट लगे हुए थे, बल्कि घर के बाहर दो पुलिसकर्मी भी पूर्ण सुरक्षा के साथ हर आने जाने वाले पर निगाह जमाए हुए थे। स्थिति यह थी कि यहां मेटल डिटेक्टर की मशीन लगी हुई थी जिससे आने जाने वाले हर व्यक्ति की पहले चेकिंग की जा रही थी। उसके बाद ही उन्हें घर में प्रवेश दिया जा रहा था।

विज्ञापन



चेकिंग के बाद ही घर में एंट्री
डॉ यादव के परिजन सुरक्षाकर्मियों से यहां आने वाले भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को आसानी से घर में प्रवेश दिए जाने की बात कह रहे थे, लेकिन पुलिसकर्मी उन्हें सिर्फ और सिर्फ अपनी ड्यूटी करने की बात कहकर चेकिंग के बाद ही सभी को प्रवेश दे रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed