{"_id":"67308c3756fbcaf9d3044e20","slug":"second-ride-of-lord-mahakal-in-the-month-of-kartik-tomorrow-lord-shri-mahakaleshwar-in-the-form-of-shri-chandramolishwar-will-go-on-a-city-tour-to-know-the-condition-of-his-people-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2301189-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: कार्तिक माह में महाकाल की दूसरी सवारी कल, श्री चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में प्रजा का हाल जानने निकलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: कार्तिक माह में महाकाल की दूसरी सवारी कल, श्री चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में प्रजा का हाल जानने निकलेंगे
Sun, 10 Nov 2024 04:22 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 04:22 PM IST
सार
श्रावण-भाद्रपद माह की तरह श्री महाकालेश्वर भगवान की कार्तिक माह की द्वितीय सवारी सोमवार 11 नवंबर 2024 को सभामंडप में पूजन-अर्चन के बाद शाम 4 बजे राजसी ठाट-बाट के साथ निकाली जाएगी।
विज्ञापन
चंद्रमौलेश्वर के रूप में भगवान श्री महाकाल
विस्तार
श्रावण-भाद्रपद माह की तरह श्री महाकालेश्वर भगवान की कार्तिक माह की द्वितीय सवारी सोमवार, 11 नवंबर 2024 को राजसी ठाट-बाट के साथ निकाली जाएगी। सवारी का आयोजन शाम 4 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित सभामंडप में विधिवत पूजन-अर्चन के बाद किया जाएगा। इस दौरान भगवान श्री महाकालेश्वर को श्री चंद्रमोलीश्वर के रूप में नगर भ्रमण पर निकाला जाएगा, जहां वे अपनी प्रजा को दर्शन देंगे और उनके कुशलक्षेम की जानकारी प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि सवारी मंदिर से शुरू होकर गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए रामघाट क्षिप्रातट तक जाएगी। रामघाट पर मां क्षिप्रा के जल से भगवान का पूजन, अभिषेक और आरती की जाएगी। इसके बाद भगवान श्री चंद्रमोलीश्वर की सवारी गणगौर दरवाजा, मोड़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, और गुदरी बाजार से होते हुए वापस महाकाल मंदिर पहुंचेगी।
विज्ञापन
कार्तिक माह के अलावा अगहन (मार्गशीर्ष) माह में भी श्री महाकालेश्वर भगवान की सवारी निकाली जाएगी। परंपरानुसार कार्तिक और अगहन माह की सवारी क्रमशः 18 दिसंबर और 25 दिसंबर 2024 को निकलेगी। इस विशेष सवारी में पुलिस बैंड, घुड़सवार दल, सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल होंगे जो कि भगवान की यात्रा को विशेष स्वरूप देंगे।
विज्ञापन
