Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   SDM Seriously Injured After Speeding Bike Hits Him During Evening Walk In Ujjain, Fracture In Eye Bone

उज्जैन: टहलने निकले एसडीएम को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, आंख के ऊपर की हड्डी में फ्रैक्चर; अस्पताल में भर्ती

Thu, 05 Nov 2026 07:11 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2026 07:11 AM IST
सार

उदयन मार्ग पर देर रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एसडीएम लक्ष्मीनारायण गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। वह भोजन के बाद टहलने निकले थे। हादसे में उनकी गर्दन और बाईं आंख के ऊपर की हड्डी में चोट आई है। निजी अस्पताल में उनका इलाज जारी है। बाइक चालक भी घायल हुआ।

विज्ञापन
SDM Seriously Injured After Speeding Bike Hits Him During Evening Walk In Ujjain, Fracture In Eye Bone
अस्पताल में भर्ती एसडीएम एल एन गर्ग

विस्तार

उदयन मार्ग पर देर रात हुए सड़क हादसे में एसडीएम लक्ष्मीनारायण गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। रात के खाने के बाद रोज की तरह टहलने निकले थे, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एसडीएम गर्ग हाईकोर्ट से जुड़ा काम निपटाकर अपने शासकीय आवास पर लौटे थे। भोजन के बाद वह टहलने के लिए बाहर निकले। आवास से करीब 100 मीटर ही आगे बढ़े थे कि पीछे से आए बाइक सवार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह संभल नहीं पाए और सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनकी गर्दन में चोट आई है और बाईं आंख के ऊपर की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाया और तीन बत्ती चौराहा स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महाकालेश्वर भस्म आरती: एकादशी पर वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कर दिए दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक चालक भी हुआ घायल
इस हादसे में बाइक चालक को भी चोटें आई हैं। बाइक चालक कौन था, बाइक की रफ्तार कितनी थी और हादसा किन हालात में हुआ - इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी।

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
रात के समय तेज रफ्तार वाहनों से पैदल चलने वालों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के साथ हुआ यह हादसा बताता है कि शहर की सड़कों पर पैदल चलना भी सुरक्षित नहीं है। फिलहाल एसडीएम का अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed