फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Salman, a criminal carrying a reward of Rs 60,000, was caught by the police

Ujjain News: 60000 का इनामी बदमाश सलमान लाला आया उज्जैन पुलिस की गिरफ्त में, मप्र व राजस्थान में कई अपराध दर्ज

Fri, 31 Jan 2025 10:46 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 31 Jan 2025 10:46 PM IST
सार

60 हजार का इनामी बदमाश सलमान लाला उज्जैन पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में नागदा के ग्रामीण इलाके से गिरफ्तार हुआ। मध्यप्रदेश और राजस्थान में उसके खिलाफ फिरौती, हमला और अवैध हथियारों सहित कई संगीन मामले दर्ज थे। फरारी के दौरान उसने व्यापारियों से करोड़ों की फिरौती मांगी थी।

विज्ञापन
Salman, a criminal carrying a reward of Rs 60,000, was caught by the police
60,000 का ईनामी बदमाश सलमान आया पुलिस की गिरफ्त मे जानिए फिरौती मांगने के साथ क्या क्या अपराध थ

विस्तार

60 हजार का इनामी बदमाश सलमान लाला आखिरकार पुलिस की गिरफ्त मे आ गया। उज्जैन पुलिस, क्राइम ब्रांच और मंडी थाने की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गुरुवार देर रात घेराबंदी कर सलमान लाला पिता शेरू लाला निवासी राजीव कॉलोनी, नागदा को ग्रामीण इलाके से पकड़ा है। पिछले दो सालों से उज्जैन और बांसवाड़ा पुलिस सलमान लाला की तलाश कर रही थी। सलमान के खिलाफ मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई थानों में एक दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज हैं। उसके खिलाफ मारपीट, फिरौती मांगने, प्राणघातक हमला, अवैध हथियार रखने सहित कई संगीन अपराध हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सलमान की तलाश में पुलिस टीम ने गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित कई इलाकों में दबिश भी दी थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था, क्योंकि सलमान अपने मोबाइल का उपयोग ही नहीं करता था। ऐसी स्थिति में साइबर टीम को भी उसे ट्रैक करने में सफलता नहीं मिल पा रही थी। शुक्रवार की रात मुखबिर से मिली जानकारी के बाद क्राइम ब्रांच और नागदा पुलिस की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर नागदा के समीप ग्रामीण इलाके से सलमान को पकड़ लिया। सलमान ने भागने की कोशिश भी की और पुलिस से बचने के प्रयास में दौड़ते समय वह गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर सलमान को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन व्यापारियों से मांगी थी करोड़ों की फिरौती
31 दिसंबर 2022 को सलमान ने नागदा के सरकारी उर्दू स्कूल के परिसर में बार बालाओं को नचाया था। यहां अन्य क्षेत्र के बदमाश भी पहुंचे थे। मामले में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया था। इस पर मंडी पुलिस ने 13 जनवरी 2023 को धारा 294 और 448 में प्रकरण दर्ज किया था। यह प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही सलमान फरार हो गया था। फरारी के दौरान उसने राजस्थान के बांसवाड़ा के कोतवाली और कलिंजरा थाना क्षेत्र में 20 से 22 फरवरी 2023 के मध्य तीन व्यापारियों से अलग-अलग 1 करोड़ रुपये, 50 लाख रुपये और 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं, बांसवाड़ा में एक व्यापारी की होटल डिजेंट के सामने फायर भी किए थे। इस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। बांसवाड़ा पुलिस भी सलमान की तलाश में जुट गई थी।

नागदा में बनाया आलीशान मकान, दो बार गिराया
सलमान की गुंडागर्दी इतनी ज्यादा थी कि प्रशासन और पुलिस के लिए भी वह चुनौती बना हुआ था। नागदा की राजीव कॉलोनी में उसने अवैध रूप से आलीशान मकान बना लिया था। जिसे जुलाई 2020 में कार्रवाई कर ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद भी सलमान की जुर्रत इतनी थी कि उसने उसी प्लॉट पर दोबारा तीन मंजिला मकान बना लिया था। हालांकि, प्रशासन और पुलिस की टीम ने दोबारा कार्रवाई कर दूसरी बार उसके अवैध मकान को नेस्तनाबूद कर दिया।


व्यापारी पर कराया था हमला, लगे थे 16 चाकू
सलमान ने 19 जून 2019 को एक व्यापारी को धमकी दी थी। जब धमकी के बाद व्यापारी पुलिस को शिकायत कर लौट रहा था, तब उस पर सलमान ने अपने पंटरों से हमला करवाया था। इसमें व्यापारी को 16 चाकू लगे थे। इसके बाद से ही सलमान सुर्खियों में आया था। मंडी पुलिस ने 10 मई 2020 को सलमान को हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया था।

मध्यप्रदेश और राजस्थान की पुलिस ने घोषित किया था इनाम
नागदा मंडी थाने में केस दर्ज होने के बाद से ही सलमान फरार चल रहा था। एसपी ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सलमान ने बांसवाड़ा में भी वारदातें की। इस पर एसपी उज्जैन ने इनाम की राशि को कुल 60 हजार रुपये कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed