फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Radhe-Radhe Baba reached the court of Baba Mahakaal...had darshan of formless form.

Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे राधे-राधे बाबा, निराकार से साकार स्वरूप के किए दर्शन

Sat, 24 Aug 2024 01:36 PM IST
Ujjain bureau उज्जैन ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 01:36 PM IST
सार

 राधे-राधे बाबा ने शनिवार को बाबा महाकाल के दर्शन किए। भस्म आरती में भाग लेकर उन्होंने बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन किए।  

विज्ञापन
Radhe-Radhe Baba reached the court of Baba Mahakaal...had darshan of formless form.
बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे राधे-राधे बाबा....

विस्तार

श्री संत समिति के संयुक्त केंद्रीय महामंत्री और विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शक मंडल के केंद्रीय सदस्य महामंडलेश्वर श्री राधे राधे बाबा ने आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। उन्होंने बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन कर भक्ति में लीन होकर आरती का आनंद लिया।

विज्ञापन


महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि राधे राधे बाबा ने सुबह की भस्म आरती में भाग लिया। वे करीब 2 घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की आराधना करते रहे। इस दौरान बाबा महाकाल की भक्ति में डूबे हुए बाबा ने भगवान के जयकारे भी लगाए। आरती के पश्चात, उन्होंने चांदी द्वार से भगवान महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। महामंडलेश्वर राधे राधे बाबा के महाकालेश्वर मंदिर आगमन पर पंडित महेश शर्मा ने उनका स्वागत और सम्मान किया। पूजा-अर्चना के बाद बाबा ने मंदिर परिसर से विदा ली।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed