फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Webseries director Pratish Mehta, nominated for IIFA, reached the court of Mahakal.

Ujjain: आईफा के लिए नॉमिनेट वेबसीरीज डायरेक्टर प्रतीश मेहता पहुंचे महाकाल के दरबार में, बाबा से मांगा आशीर्वाद

Sun, 02 Feb 2025 10:10 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 02 Feb 2025 10:10 PM IST
सार

आईफा अवार्ड 2025 में वेब सीरीज की श्रेणी में 'बेस्ट डायरेक्टर' के लिए उज्जैन के प्रतीश लव मेहता का नामांकन 'कोटा फैक्ट्री सीजन-3' के लिए हुआ है। वे इससे पहले भी फिल्म फेयर अवार्ड हेतु नामांकित हो चुके हैं। इस प्रतिष्ठित श्रेणी में संजय लीला भंसाली, अभिषेक चौबे, अभिनव सिंह और दीपक कुमार मिश्रा भी नामांकित हैं। IIFA अवार्ड हिंदी सिनेमा के वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार हैं, जो ऑनलाइन वोटिंग से तय किए जाते हैं। 

विज्ञापन
Ujjain: Webseries director Pratish Mehta, nominated for IIFA, reached the court of Mahakal.
महकाल के दरबार में पहुंचे कोटा फैक्ट्री के डायरेक्टर प्रतीश मेहता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईफा अवार्ड 2025 में वेब सीरीज की श्रेणी में 'बेस्ट डायरेक्टर' के लिए देश के पांच ख्यातनाम निर्देशकों में उज्जैन के प्रतीश लव मेहता का नामांकन हुआ है। उन्हें यह नामांकन उनकी निर्देशित वेब सीरीज 'कोटा फैक्ट्री सीजन-3' के लिए मिला है। अपनी सफलता की कामना के लिए प्रतीश मेहता बाबा महाकाल के दर्शन और आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए और अपनी मनोकामना व्यक्त की।

विज्ञापन

फिल्म फेयर अवार्ड हेतु नामांकित हो चुके हैं प्रतीश मेहता

प्रतीश मेहता इससे पहले भी 'हाफ सी.ए.' और 'एस.के. सर की क्लास' जैसी ज्वलंत मुद्दों पर आधारित वेब सीरीज का निर्देशन कर चुके हैं। उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें पहले भी फिल्म फेयर अवार्ड के लिए नामांकित किया जा चुका है। हाल ही में वे सोनी लिव पर 7 फरवरी से प्रसारित होने वाले राजश्री प्रोडक्शन के धारावाहिक 'बड़ा नाम करेंगे' में अपनी अभिनय क्षमता का भी प्रदर्शन करते नजर आएंगे।

विज्ञापन

वेब सीरीज बेस्ट डायरेक्टर के लिए नामांकित निर्देशक

आईफा अवार्ड 2025 में वेब सीरीज के 'बेस्ट डायरेक्टर' की श्रेणी में जिन निर्देशकों को नामांकित किया गया है, वे हैं:

  1. संजय लीला भंसाली - 'हीरा मंडी'

  2. अभिषेक चौबे - 'कलर सूप'

  3. अभिनव सिंह - 'द कंधार हाईजैक'

  4. दीपक कुमार मिश्रा - 'पंचायत सीजन-3'

  5. प्रतीश लव मेहता - 'कोटा फैक्ट्री सीजन-3'

क्या है IIFA अवार्ड?

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA) हिंदी सिनेमा के लिए एक वार्षिक पुरस्कार समारोह है। यह समारोह विज़क्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित किया जाता है, और इसके विजेताओं का चयन प्रशंसकों के ऑनलाइन वोट के माध्यम से किया जाता है। 2000 में स्थापित यह समारोह हर साल दुनिया के विभिन्न देशों में आयोजित किया जाता है। आईफा उत्सव वार्षिक आईफा पुरस्कारों का दक्षिण भारतीय खंड है, जिसकी शुरुआत 2016 में की गई थी। पहला आईफा उत्सव 24 और 25 जनवरी 2016 को हैदराबाद के गाचीबोवली एथलेटिक स्टेडियम में आयोजित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उज्जैन का बढे मान आईफा मे मिल जाए बेस्ट वेबसीरीज डायरेक्टर का अवॉर्ड कुछ ऐसी कामना करने बाबा मह

उज्जैन का बढे मान आईफा मे मिल जाए बेस्ट वेबसीरीज डायरेक्टर का अवॉर्ड कुछ ऐसी कामना करने बाबा मह

 

उज्जैन का बढे मान आईफा मे मिल जाए बेस्ट वेबसीरीज डायरेक्टर का अवॉर्ड कुछ ऐसी कामना करने बाबा मह

उज्जैन का बढे मान आईफा मे मिल जाए बेस्ट वेबसीरीज डायरेक्टर का अवॉर्ड कुछ ऐसी कामना करने बाबा मह

 

उज्जैन का बढे मान आईफा मे मिल जाए बेस्ट वेबसीरीज डायरेक्टर का अवॉर्ड कुछ ऐसी कामना करने बाबा मह

उज्जैन का बढे मान आईफा मे मिल जाए बेस्ट वेबसीरीज डायरेक्टर का अवॉर्ड कुछ ऐसी कामना करने बाबा मह

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed