{"_id":"66d9bc2f1ca373ce7b003ec5","slug":"police-vehicle-traveling-in-the-convoy-of-water-resources-minister-collidedmother-and-daughter-seriously-injuredtreatment-is-going-on-in-the-hospital-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2072742-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: जल संसाधन मंत्री के काफिले में चल रही पुलिस गाड़ी ने मारी टक्कर, मां-बेटी गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: जल संसाधन मंत्री के काफिले में चल रही पुलिस गाड़ी ने मारी टक्कर, मां-बेटी गंभीर घायल
Thu, 05 Sep 2024 08:05 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 08:05 PM IST
विज्ञापन
जल संसाधन मंत्री के काफिले मे चल रही पुलिस गाड़ी ने मारी टक्कर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिताजी की स्मृति में आयोजित चलित उठावने में शामिल होने पहुंचे जल संसाधन मंत्री के काफिले की एक पुलिस गाड़ी ने तेजी से गाड़ी दौड़ने के चक्कर में त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर के पास एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इससे स्कूटी पर बैठी मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। मां बेटी के घायल होने पर जल संसाधन मंत्री ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचा दिया।
जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पिताजी पूनमचंद यादव की स्मृति में आयोजित चलित उठावना कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उज्जैन आए थे। इस दौरान उनकी गाड़ी के काफिले में शामिल पुलिस गाड़ी क्रमांक एमपी 13 बीए 4101 के चालक ने अपना वाहन लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए ग्राम डेंडिया में रहने वाली प्रभा जायसवाल और बेटी साक्षी जायसवाल की स्कूटी को ओवरटेक करते हुए पीछे से टक्कर मार दी। जिससे प्रभा और साक्षी दोनों घायल हो गए। जल संसाधन मंत्री ने अपनी सह्रदयता का परिचय देते हुए तुरंत काफिले को रुकवाया और दोनों मां बेटी को वाहन में बिठाकर अस्पताल भिजवाया।
सामान खरीदने आ रही थी फ्रीगंज
बताया जाता है कि प्रभा जायसवाल और साक्षी जायसवाल दोनों फ्रीगंज कुछ सामान खरीदने के लिए आ रही थीं तभी जल संसाधन मंत्री के काफिले ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रभा जायसवाल के बेटे हेमंत ने बताया कि जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने मां और बहन को अस्पताल में ले जाकर इलाज करवाने को कहा था, लेकिन इनका इलाज निजी अस्पताल की बजाय सरकारी अस्पताल में कराया जा रहा है।

मां बेटी हुए गंभीर घायल

मां बेटी हुए गंभीर घायल