फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police took action and sealed the warehouse of Babaji Fireworks who were selling illegal firecrackers.

Ujjain News: अवैध पटाखा बेच रहे व्यापारी पर कार्रवाई, पुलिस ने गोदाम किया सील

Fri, 18 Oct 2024 08:42 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 18 Oct 2024 08:42 AM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही पटाखे खरीदें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें।  

विज्ञापन
Police took action and sealed the warehouse of Babaji Fireworks who were selling illegal firecrackers.
दीपावली से पहले पुलिस ने की कार्रवाई।

विस्तार

उज्जैन पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा त्यौहारों के मद्देनजर जिले में अवैध पटाखों की बिक्री की जांच और दोषियों पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में, सीएसपी जीवाजीगंज सुमित अग्रवाल, एसडीएम घटिया राजाराम करजरे, और थाना प्रभारी भेरूगढ़ चंद्रिका प्रसाद यादव के संयुक्त नेतृत्व में ग्राम रातड़िया में पटाखा गोदामों और दुकानों का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण त्योहारों के दौरान अवैध पटाखों की बिक्री और सुरक्षा मानकों की समीक्षा के उद्देश्य से किया गया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान, वर्जित पटाखे बेचते पाए जाने पर बाबजी फायरवर्क्स के एक गोदाम को सील कर दिया गया। जांच में सभी प्रतिष्ठानों के लाइसेंस और भंडारण क्षमता की भी समीक्षा की गई। सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर संबंधित दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने दुकानदारों को यह निर्देश भी दिए कि वे सुरक्षा के दृष्टिकोण से फायर एक्सटिंग्विशर और अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन


अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही पटाखे खरीदें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें। साथ ही, त्योहार के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की सलाह भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed