{"_id":"67527c0abc1584fcba008cb8","slug":"police-brought-indori-chain-snatcher-to-ujjain-on-protection-warrant-vehicles-were-stolen-from-ujjain-about-42-crimes-have-been-registered-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2388382-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: इंदौरी चैन स्नेचर को प्रोटेक्शन वारंट पर उज्जैन लाई पुलिस, आरोपी पर 42 केस हैं दर्ज, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: इंदौरी चैन स्नेचर को प्रोटेक्शन वारंट पर उज्जैन लाई पुलिस, आरोपी पर 42 केस हैं दर्ज, पूछताछ जारी
Fri, 06 Dec 2024 01:59 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 01:59 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि बदमाश कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ इंदौर और आसपास के जिलों में 42 अपराध दर्ज हैं, जिनमें सबसे अधिक चेन स्नेचिंग की वारदात शामिल हैं। बदमाश स्नेचिंग से पहले बाइक चोरी करता था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विस्तार
उज्जैन में अक्टूबर माह में हुई चोरी की वारदात में शामिल बदमाश को इंदौर से प्रोटेक्शन वारंट पर चिमनगंज थाने लाया गया है। यह बदमाश चैन स्नेचिंग की वारदात में इंदौर के परदेशीपुरा थाना पुलिस की गिरफ्त में आया था। पूछताछ के दौरान उससे वाहन चोरी का सुराग भी मिला है।
विज्ञापन
आगर रोड स्थित शिवांश पैराडाइज कॉलोनी में 23-24 अक्टूबर की रात अर्पणा भटनागर के मकान में चोरी की वारदात हुई थी। बदमाश घर से आभूषणों के साथ बाइक भी चोरी कर ले गया था। चिमनगंज पुलिस इस मामले में बदमाश की तलाश कर रही थी। इसी दौरान, परदेशीपुरा थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर चेन स्नेचर अजय उर्फ कमल पिता रामजी, निवासी कुलकर्णी का भट्टा इंदौर को गिरफ्तार किया। उसके पास से चेन स्नेचिंग में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई, जो उज्जैन से चोरी की गई थी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलते ही चिमनगंज पुलिस ने 2 दिन पहले बदमाश को प्रोटेक्शन रिमांड पर उज्जैन लाया। दो दिन की पूछताछ के बाद शिवांश पैराडाइज कॉलोनी में हुई चोरी का माल बरामद करने के प्रयास शुरू किए गए। पूछताछ के दौरान बदमाश ने अन्य वाहन चोरी करने की बात भी कबूल की। गुरुवार को उसका प्रोटेक्शन रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने उसे दोबारा न्यायालय में पेश कर रिमांड अवधि बढ़वाई।
विज्ञापन
अब पुलिस अन्य चोरी के वाहनों की बरामदगी के प्रयास में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि यह इंदौरी बदमाश कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ इंदौर और आसपास के जिलों में 42 अपराध दर्ज हैं, जिनमें सबसे अधिक चेन स्नेचिंग की वारदात शामिल हैं। बदमाश स्नेचिंग से पहले अन्य जिलों से बाइक चोरी करता था। उससे उज्जैन में 2 से 3 बाइक चोरी की वारदातों का सुराग मिला है।
