{"_id":"6342707c5c564e25ee0f51b4","slug":"pm-modi-to-visit-ujjain-on-oct-11-will-inaugurate-mahakaleshwar-temple-corridor-know-full-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakal Corridor: उज्जैन दौरे पर सबसे पहले भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेंगे पीएम मोदी, ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakal Corridor: उज्जैन दौरे पर सबसे पहले भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेंगे पीएम मोदी, ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल
Mon, 10 Oct 2022 04:03 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 10 Oct 2022 04:03 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्जैन दौरे को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा, पीएम का हेलीकॉप्टर शाम 5 बजे लैंड करेगा। पीएम के स्वागत की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उज्जैन दौरे पर पीएम मोदी का ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्जैन दौरे को लेकर अंतिम रूप से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरकार की ओर से पीएम मोदी के स्वागत के लिए तमाम इंतजाम किए गए हैं। पीएम मोदी सबसे पहले भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद वे दो अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रमुख रूप से जिम्मेदारी निभा रहे शिवराज सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर शाम करीब 5 बजे उज्जैन में लैंड करेगा। वे सबसे पहले महाकाल मंदिर पहुंचेंगे और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद महाकाल लोक का उद्घाटन होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकाल लोक का उद्घाटन करने के बाद साधु संतों से मुलाकात भी करेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश के प्रमुख साधु सत उज्जैन पहुंच रहे हैं। 11 अक्टूबर को पीएम उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउंड में आम सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम हवाई मार्ग से वापस लौटेंगे या फिर सड़क मार्ग से जाएंगे। इसे लेकर अभी औपचारिक रूप से जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
एमपी विधानसभा चुनाव 2023...
मध्यप्रदेश में साल 2023 में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इसे लेकर यह भी कहा जा रहा है कि उज्जैन के विकास को मध्यप्रदेश के सामने मॉडल के रूप में रखा जाएगा। नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया, पीएम मोदी के नेतृत्व में केवल मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर के धार्मिक स्थलों पर विकास कार्य हुए हैं।
मंत्री ने बताया कि केदारनाथ धाम, वाराणसी सहित देश के कई धार्मिक नगरों में ऐतिहासिक विकास कार्य किए गए हैं। पीएम गर्भ गृह में पूजा तो करेंगे लेकिन भगवान महाकाल का जलाभिषेक नहीं कर सकेंगे। पंडित राम गुरु के मुताबिक शाम 5 बजे के बाद मंदिर में जल, दूध, दही नहीं चढ़ाया जाता है। इसी वजह से शाम 5 बजे के बाद आने वाले श्रद्धालु जलाभिषेक नहीं कर सकते हैं। यह परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है।
