Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Planning a Visit to Kal Bhairav Temple? VIP Darshan & Garbhagriha Closed; New 500-Ft Bridge to Ease Crowd

खबर आपके काम की: कालभैरव के वीआईपी दर्शन बंद, गर्भगृह में प्रवेश नहीं; अब नया 500 फीट का ब्रिज बचाएगा भीड़ से

Mon, 16 Nov 2026 08:01 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2026 08:01 PM IST
सार

उज्जैन के कालभैरव मंदिर में बढ़ती भीड़ के चलते 500 रुपये वाली वीआईपी दर्शन रसीद और गर्भगृह में प्रवेश अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। अब सभी श्रद्धालु सामान्य कतार से दर्शन करेंगे। भीड़ प्रबंधन के लिए शिप्रा नदी किनारे चार करोड़ रुपये की लागत से नया मिनी ब्रिज बनाया गया है।

विज्ञापन
Planning a Visit to Kal Bhairav Temple? VIP Darshan & Garbhagriha Closed; New 500-Ft Bridge to Ease Crowd
कालभैरव मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप आने वाले दिनों में उज्जैन के प्रसिद्ध कालभैरव मंदिर में दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि मंदिर में दर्शन व्यवस्था पूरी तरह बदल गई है। अब ना वीआईपी कोटा चलेगा, ना गर्भगृह में एंट्री मिलेगी। सबको एक ही लाइन में लगकर बाबा कालभैरव के दर्शन करने होंगे।

विज्ञापन


दरअसल कालभैरव मंदिर में इन दिनों इतनी भीड़ आ रही है कि वीआईपी रसीद लेने के बाद भी लोगों को 3 से 4 घंटे लाइन में लगना पड़ रहा था। वीआईपी का पैसा देने के बाद भी वीआईपी जैसा कुछ मिल नहीं रहा था। पहले सिर्फ शनिवार-रविवार को वीआईपी रसीद बंद रहती थी। अब भीड़ को देखते हुए हर दिन बंद कर दी गई है। सोमवार को भी भीड़ कम नहीं हुई, इसलिए रसीद नहीं दी गई। प्रशासन का कहना है, भीड़ सामान्य होने के बाद ही इस पर दोबारा विचार होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भस्म आरती में बाबा महाकाल के शीश दमका सूर्य, राजसी स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, जयकारों से गूंजा मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या-क्या बंद हुआ है?
• वीआईपी दर्शन बंद: 500 रुपए वाली वीआईपी दर्शन रसीद अगले आदेश तक बंद कर दी गई है।
• गर्भगृह बंद: तहसीलदार के निर्देश पर गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर भी पूरी रोक लगा दी गई है।
• अब सिर्फ सामान्य कतार: अगले आदेश तक सभी श्रद्धालु सिर्फ सामान्य कतार से ही दर्शन कर सकेंगे।

चार करोड़ का नया ब्रिज तैयार!
भीड़ से राहत के लिए प्रशासन ने बड़ा काम किया है। शिप्रा नदी के किनारे करीब चार करोड़ रुपये की लागत से 500 फीट लंबा और 23 फीट चौड़ा लोहे का मिनी ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। सोमवार या मंगलवार से इसे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। याद रहे कि कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की पहल पर यह ब्रिज सिर्फ डेढ़ महीने में बनकर तैयार हुआ है। पहले अतिक्रमण के कारण काम अटका था, कलेक्टर ने खुद मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया, तब जाकर काम शुरू हुआ।

इस ब्रिज से क्या फायदा होगा?
• अब श्रद्धालु मंदिर के मुख्य द्वार से अंदर जाएंगे।
• दर्शन के बाद इसी नए ब्रिज से होते हुए बाहर निकलेंगे।
• आने और जाने का रास्ता अलग-अलग होने से मंदिर में धक्का-मुक्की और जाम नहीं लगेगा।
• ब्रिज पर शेड और लाइटिंग भी लगाई जा रही है, ताकि धूप और रात में दिक्कत ना हो।

दर्शन पर आ रहे हैं तो ये चार बातें याद रखें
• 1. वीआईपी के चक्कर में ना पड़ें, अभी वीआईपी रसीद नहीं मिल रही है।
• 2. गर्भगृह में जाने की जिद ना करें, प्रवेश बंद है।
• 3. समय लेकर आएं, भीड़ ज्यादा है, 2-3 घंटे लग सकते हैं।
• 4. दर्शन के बाद नए ब्रिज वाले रास्ते से बाहर निकलें, भीड़ से बचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed