फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Pawan Khera’s Sharp Attack on Centre: Says ‘Chhatron Ki Goonj’ Disturbs PM, Attempts to Stop Event

पवन खेड़ा का केंद्र पर तीखा हमला: बोले- छात्रों की गूंज से उड़ी PM की नींद, कार्यक्रम रोकने की हो रही कोशिश

Sat, 19 Sep 2026 10:43 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2026 10:43 AM IST
सार

उज्जैन पहुंचे कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बाबा महाकाल के दर्शन के बाद ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के अभियान से प्रधानमंत्री मोदी और प्रशासन दबाव में हैं।

विज्ञापन
Pawan Khera’s Sharp Attack on Centre: Says ‘Chhatron Ki Goonj’ Disturbs PM, Attempts to Stop Event
महाकाल मंदिर में पवन खेड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन के बाद भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर खेड़ा ने दावा किया कि इस अभियान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नींद उड़ी हुई है और इसी घबराहट के कारण स्थानीय प्रशासन भी दबाव में काम कर रहा है।

विज्ञापन


बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत में पवन खेड़ा ने प्रशासनिक पाबंदियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का छात्रों के बीच जाना और उनसे संवाद करना सरकार के लिए चिंता का विषय बन गया है। खेड़ा ने राजनीतिक दावा करते हुए कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री ही राहुल गांधी से डरते हैं, तो प्रशासन का डरना स्वाभाविक ही है।  महाकाल दर्शन के दौरान खेड़ा ने कहा कि बाबा के दरबार में उन्हें हमेशा असीम शांति मिलती है। उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा सामाजिक सौहार्द की प्रार्थना करने की बात कही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंदौर: राहुल गांधी की छात्रों की गूंज शनिवार को इंदौर में, छह घंटे रुकेंगे, विद्यार्थियों से करेंगे संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपोत्सव के खर्च पर भी उठाए सवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर उज्जैन में आयोजित दीपोत्सव को लेकर भी पवन खेड़ा ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश में बिहार की बाढ़ और दिल्ली में मासूमों की मौत जैसे गंभीर मुद्दे हैं। ऐसे में जन्मदिन के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करना संवेदनहीनता है। उज्जैन में दीपोत्सव के दौरान एक 12 वर्षीय बच्चे के झुलसने की घटना का जिक्र करते हुए खेड़ा ने दुख जताते हुए कहा कि कांग्रेस ध्यान भटकाने वाली राजनीति में शामिल नहीं होगी।


भाजपा ने किया पलटवार
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज अभियान को लेकर उज्जैन में भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी भी तेज है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अभियान पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि इसका इस्तेमाल युवाओं के हित के बजाय कांग्रेस के भीतर उठने वाली विरोधी आवाजों को दबाने के लिए किया जा रहा है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित है। कार्यक्रम को लेकर दोनों दलों के नेताओं की ओर से बयान सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed