फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Padmashri Deepa Malik and Minister Govind Singh Rajput Baba Mahakal DArshan

Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार में पद्मश्री दीपा मलिक, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी की विशेष पूजा

Mon, 15 Jul 2024 11:55 AM IST
Ujjain bureau उज्जैन ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:55 AM IST
सार

पद्मश्री दीपा मलिक और प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने महाकाल के दरबार में पहुंचकर दर्शन किए।   

विज्ञापन
Padmashri Deepa Malik and Minister Govind Singh Rajput Baba Mahakal DArshan
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुँचे उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और पद्मश्री दिव्यां

विस्तार

पद्मश्री और खेल रत्न सम्मानों से पुरस्कृत दीपा मलिक ने बाबा महाकाल के दर्शऩ किए। उन्होंने विशेष पूजन-अर्चन किया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी सपत्नीक श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। चांदी द्वार से महाकाल की पूजा-अर्चना की। नंदी हॉल में बैठकर ओम नमः शिवाय का जाप किया। बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे राजपूत को पं महेश पुजारी ने पूजन अर्चन सम्पन्न करवाया। उन्होंने नंदी के कानों मे मनोकामना भी कही। राजपूत ने मंदिर परिसर में साक्षी गोपाल जी व सिद्धि विनायक जी के भी दर्शन किए।  

विज्ञापन


पूजन-अर्चन करवाने वाले अर्पित पुजारी ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में अर्जुन अवार्डी दीपा मालिक ने भगवान महाकाल का पूजन व दर्शन नंदी हॉल से किया। दीपा यहां अपने परिवार के साथ पहुंची थी। मंदिर में दर्शन के लिए दिव्यांगजनों के लिए की जा रही व्हील चेयर और अच्छे से दर्शन व्यवस्था को लेकर दीपा ने मंदिर प्रशासन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि हम पैरालंपिक की तैयारी कर रहे है। हमारा देश 2024 के पैरालंपिक खेलों के लिए जा रहा है। देश की अच्छी भागीदारी हो और ढेर सारे मेडल प्राप्त करने के साथ ही परिवार की शांति के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना करने आई हूं। दीपा मलिक शॉटपुट एवं जेवलिन थ्रो के साथ-साथ तैराकी एवं मोटर रेसलिंग भी करती हैं। वर्ष 2016 में पैरालंपिक में शॉटपुट में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा था। 
विज्ञापन

 

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुँचे उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और पद्मश्री दिव्यां

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत नंदी भगवान के कान में अपनी मनोकामना सुनाते हुए।  

 

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुँचे उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और पद्मश्री दिव्यां

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची दिव्या मलिक ने पैरालंपिक में सफलता की कामना की।  

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed