फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   On the special occasion of Chaturthi, Baba Mahakal was decorated in the form of Shri Ganesha

Ujjain News: चतुर्थी के विशेष संयोग पर श्रीगणेश के स्वरूप में सजे बाबा, भस्म आरती में गूंजा जय श्री महाकाल

Fri, 17 Jan 2025 08:06 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 17 Jan 2025 08:06 AM IST
सार

पौष माह माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर शुक्रवार को भगवान महाकाल का श्री गणेश स्वरूप में आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा भस्म रमाई गई।

विज्ञापन
On the special occasion of Chaturthi, Baba Mahakal was decorated in the form of Shri Ganesha
करें बाबा महाकाल के दर्शन।

विस्तार

श्री महाकालेश्वर मंदिर में तिल चतुर्थी पर सुबह हुई भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का श्री गणेश स्वरूप में आकर्षक श्रृंगार किया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, वह देखता ही रह गया। इससे पहले भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। पूजन-अर्चन कर बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर 'जय श्री महाकाल' की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि पौष माह माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर शुक्रवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान करवाया गया और फिर दूध, दही, शहद, शक्कर, घी आदि पंचामृत से अभिषेक किया गया। पंचामृत पूजन के पश्चात भगवान महाकाल का श्री गणेश स्वरूप में आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसे देखकर भक्त बाबा महाकाल के साथ श्री गणेश की भक्ति में लीन हो गए और 'जय श्री महाकाल', 'जय श्री गणेश' के उद्घोष करने लगे। इसके बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट चीफ जस्टिस सुरेश कुमार केत ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
ब्रह्म मुहूर्त में होने वाली बाबा महाकालेश्वर की भस्मारती में वीआईपी और सेलिब्रिटी अक्सर दर्शन के लिए आते हैं। शुक्रवार को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार केत बाबा महाकाल की भस्मारती में शामिल होने पहुंचे। नंदी मंडपम में बैठकर उन्होंने भस्मारती का दर्शन लाभ लिया। भस्मारती पूर्ण होने के पश्चात वे गर्भगृह के द्वार तक जाकर बाबा महाकाल को प्रणाम करने पहुंचे। आरती के बाद महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के भस्मारती प्रभारी आशीष दुबे और उज्जैन जिला जज राजेश गुप्ता ने चीफ जस्टिस सुरेश कुमार केत का पुष्पहार पहनाकर और बाबा महाकालेश्वर जी का दुपट्टा गले में डालकर स्वागत किया। इसके साथ ही उन्हें प्रसादी भेंट कर सम्मानित किया गया।
 

चतुर्थी के विशेष संयोग पर श्री गणेश के स्वरूप मे श्रृंगारित हुए बाबा महाकाल, भस्म आरती मे  गूंज

 

चतुर्थी के विशेष संयोग पर श्री गणेश के स्वरूप मे श्रृंगारित हुए बाबा महाकाल, भस्म आरती मे  गूंज

 

चतुर्थी के विशेष संयोग पर श्री गणेश के स्वरूप मे श्रृंगारित हुए बाबा महाकाल, भस्म आरती मे  गूंज

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed