फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   New waiting hall and corridor will be built in Mahakal temple, the temple will be increased from 25 to 80 tho

Ujjain news: महाकाल मंदिर में बनेगा नया वेटिंग हाॅल और गलियारा, 25 से बढ़कर 80 हजार वर्गफीट का हो जाएगा परिसर

Tue, 11 Apr 2023 07:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 11 Apr 2023 07:18 PM IST
सार

रुद्रसागर से चारधाम मंदिर चारधाम मंदिर तक पैैदल पुल बनाने का काम भी शुरू हो चुका है। फिलहाल बेस तैयार किया जा रहा है। पुल की लंबाई 210 मीटर है। इस ब्रिज के बनने के बाद भक्त महाकाल लोक के दूसरी तरफ से भारत माता मंदिर तक जा सकेंगे। 
 

विज्ञापन
New waiting hall and corridor will be built in Mahakal temple, the temple will be increased from 25 to 80 tho
मंदिर परिसर में भी हो रहा निर्माण। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

महाकाल लोक के दूसरे चरण में महाकाल मंदिर परिसर का भी विस्तार किया जा रहा है। अभी परिसर 25 हजार वर्गफीट में फैला है। जिसे बढ़ाकर 80 हजार वर्गफीट किया जा रहा है। परिसर में भक्तों के लिए नया वैटिंग हाॅल और गलियारा भी बनाया जाएगा। इस काम में 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन

महाकाल लोक के पहले चरण में साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये सरकार ने खर्च किए है। इसके बाद उज्जैन में भीड़ ज्यादा बढ़ने लगी है। पहले रोज औसतन 30 हजार भक्त दर्शन के लिए आते थे। अब 70 हजार से ज्यादा भक्त महाकाल मंदिर आ रहे हैै। भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर का विस्तार किया जा रहा है।

विज्ञापन

210 मीटर लंबा पैैदल पुल भी तैयार

रुद्रसागर से चारधाम मंदिर चारधाम मंदिर तक पैैदल पुल बनाने का काम भी शुरू हो चुका है। फिलहाल बेस तैयार किया जा रहा है। पुल की लंबाई 210 मीटर है। इस ब्रिज के बनने के बाद भक्त महाकाल लोक के दूसरी तरफ से भारत माता मंदिर तक जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह काम हो रहे है दूसरे चरण में

महाकाल लोक के दूसरे चरण का काम भी जारी है। पुल की तरफ से आने वाले मार्ग को चौड़ा किया जा चुका है। यहां भित्ती चित्र बनाए जा रहे है। इसके अलावा छोटे रुद्र सागर का विकास, त्रिवेणी संग्रहालय से चारधाम मंदिर तक मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। महाकाल मैदान में भूमिगत पार्किंग बन रही है। अभी मंदिर की तरफ आने वाले वाहनों को पार्क करने के लिए जगह कम पड़ती है। रामघाट के पुराने मंदिर और दीवारों का भी जीर्णोंद्धार किया जा रहा है। दूसरे चरण का काम पूरा होने के बाद महाकालेश्वर मंदिर, हरसिद्धि माता मंदिर, विक्रम टीला, राम घाट एक परिसर नजर जाएगा।

मंदिर परिसर का विकास

मंदिर समिति प्रशासन संदीप सोनी ने बताया कि मंदिर परिसर का विस्तार किया जा रहा है। परिसर अब 80 हजार वर्गफीट क्षेत्रफल में होगा। परिसर में 20 करोड़ रुपये के विकास कार्य हो रहे है। इसके अलावा महाकाल लोक के दूसरे चरण का काम भी जारी है। सभी कामों को समयसीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed