फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   New system implemented in Mahakaleshwar temple, evening aarti and shayan aarti booked online, money paid.

महाकालेश्वर मंदिर में नई व्यवस्था लागू: अब संध्या-शयन आरती की करना होगी ऑनलाइन बुकिंग, चुकाने होंगे इतने रुपए

Wed, 18 Feb 2026 11:00 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 18 Feb 2026 11:00 PM IST
सार

Ujjain Mahakal: श्री महाकालेश्वर मंदिर में संध्या व शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। श्रद्धालु अधिकृत वेबसाइट से ₹250 शुल्क देकर स्लॉट बुक कर सकेंगे। संध्या आरती बुकिंग दोपहर 12 बजे से, शयन आरती 4 बजे से शुरू होगी। व्यवस्था पारदर्शिता और सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से लागू की गई है। 

विज्ञापन
New system implemented in Mahakaleshwar temple, evening aarti and shayan aarti booked online, money paid.
महाकाल में नई व्यवस्था लागू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल व्यवस्था का विस्तार हुआ है, जहां अब संध्या आरती और शयन आरती की बुकिंग ऑनलाइन की जा सकती है। यह व्यवस्था पारदर्शिता, सुव्यवस्थित प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है।

विज्ञापन


ऐसी रहेगी व्यवस्था
अब श्रद्धालु दोनों आरतियों के लिए केवल मंदिर की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से ही बुकिंग कर सकेंगे। संध्या आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होगी, जबकि शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से प्रारंभ होगी। दोनों ही आरतियों के लिए प्रति श्रद्धालु ₹250/- (शीघ्र दर्शन के समान) शुल्क निर्धारित किया गया है। बुकिंग फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व (प्रथम आओ, प्रथम पाओ) के आधार पर की जाएगी। दोनों आरतियों हेतु प्रवेश द्वार क्रमांक 1 निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- सिंहस्थ तैयारियों को बजट बूस्ट, 3,060 करोड़ का विशेष प्रावधान, ग्रीनफील्ड हाईवे को रफ्तार

ऐसा रहेगा प्रवेश का समय
संध्या आरती के लिए प्रवेश का अंतिम समय सायं 6:00 बजे रहेगा, जबकि शयन आरती के लिए प्रवेश का अंतिम समय रात्रि 10:00 बजे रहेगा। दोनों आरतियों के निर्धारित समय के दौरान चलित दर्शन की प्रक्रिया भी संचालित की जाएगी, जिससे श्रद्धालु सुव्यवस्थित रूप से दर्शन लाभ प्राप्त कर सकें।

इसलिए बदली गई व्यवस्था
मंदिर समिति का उद्देश्य डिजिटल माध्यम से पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालु-अनुकूल व्यवस्था सुनिश्चित करना है, जिससे अधिकाधिक श्रद्धालु सुगमता से आरती एवं दर्शन का लाभ प्राप्त कर सकें। यह नई व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा कदम है, जिससे वे आसानी से आरतियों की बुकिंग कर सकेंगे और भगवान महाकाल के दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed