{"_id":"66e90ce524a3d6fa680056b8","slug":"negligence-in-presidents-security-cannot-be-tolerated3-policemen-suspended-for-irregularities-in-checking-hotels-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2114579-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: राष्ट्रपति की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, होटलों की चैकिंग में गड़बड़ी, तीन पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: राष्ट्रपति की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, होटलों की चैकिंग में गड़बड़ी, तीन पुलिसकर्मी निलंबित
Tue, 17 Sep 2024 11:39 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:39 AM IST
सार
एसपी ने माधव नगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक संदीप सिंह, ललित कुमार और उमेश शर्मा के निलंबन के आदेश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि तीनों को थाना क्षेत्र की होटल की जांच करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, इन्होंने होटल की जांच सही तरीके से नहीं की।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : एक्स/प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया
विस्तार
राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू के उज्जैन दौरे को लेकर पुलिस सुरक्षा इंतजामों को लेकर सतर्कता बरत रही है। एसपी ने निर्देश दिए हैं कि शहर की तमाम होटल, लॉज और रेस्त्रां में चैकिंग अभियान चलाया जाए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चल रहे चैकिंग अभियान में लापरवाही बरतने पर एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
एसपी ने माधव नगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक संदीप सिंह, ललित कुमार और उमेश शर्मा के निलंबन के आदेश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि तीनों को थाना क्षेत्र की होटल की जांच करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, इन्होंने होटल की जांच सही तरीके से नहीं की। वहीं, एक होटल में विवाद भी सामने आया था।
शहर में सीएम डॉ. मोहन यादव मौजूद थे और डोल ग्यारस का जुलूस भी निकल रहा था। एसपी ने पूर्व में हिदायत दी थी कि ड्यूटी का समय खत्म होने के बाद भी ड्यूटी जारी रहेगी। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने लापरवाही बरती। एसपी ने तीनों के निलंबन के साथ ही वेतन वृद्धि रोकने के भी निर्देश दिए हैं। पुलिस इन दिनों लगातार चैकिंग अभियान चला रही है। होटल, लॉज, धर्मशाला और ढ़ाबों में चैकिंग की। यात्रियों के आधार कार्ड के साथ रजिस्टर की भी जांच की गई। होटल संचालकों को हिदायत दी है कि वे अपने सीसीटीवी कैमरे हर समय चालू रखे और कोई भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखने पर पुलिस को सूचना दे।