फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Negligence in President security not tolerated 3 policemen suspended for irregularities in checking hotels

Ujjain: राष्ट्रपति की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, होटलों की चैकिंग में गड़बड़ी, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Tue, 17 Sep 2024 11:39 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 17 Sep 2024 11:39 AM IST
सार

एसपी ने माधव नगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक संदीप सिंह, ललित कुमार और उमेश शर्मा के निलंबन के आदेश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि तीनों को थाना क्षेत्र की होटल की जांच करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, इन्होंने होटल की जांच सही तरीके से नहीं की।

विज्ञापन
Negligence in President security not tolerated 3 policemen suspended for irregularities in checking hotels
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एक्स/प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया

विस्तार

राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू के उज्जैन दौरे को लेकर पुलिस सुरक्षा इंतजामों को लेकर सतर्कता बरत रही है। एसपी ने निर्देश दिए हैं कि शहर की तमाम होटल, लॉज और रेस्त्रां में चैकिंग अभियान चलाया जाए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चल रहे चैकिंग अभियान में लापरवाही बरतने पर एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


एसपी ने माधव नगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक संदीप सिंह, ललित कुमार और उमेश शर्मा के निलंबन के आदेश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि तीनों को थाना क्षेत्र की होटल की जांच करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, इन्होंने होटल की जांच सही तरीके से नहीं की। वहीं, एक होटल में विवाद भी सामने आया था।
विज्ञापन


शहर में सीएम डॉ. मोहन यादव मौजूद थे और डोल ग्यारस का जुलूस भी निकल रहा था। एसपी ने पूर्व में हिदायत दी थी कि ड्यूटी का समय खत्म होने के बाद भी ड्यूटी जारी रहेगी। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने लापरवाही बरती। एसपी ने तीनों के निलंबन के साथ ही वेतन वृद्धि रोकने के भी निर्देश दिए हैं। पुलिस इन दिनों लगातार चैकिंग अभियान चला रही है। होटल, लॉज, धर्मशाला और ढ़ाबों में चैकिंग की। यात्रियों के आधार कार्ड के साथ रजिस्टर की भी जांच की गई। होटल संचालकों को हिदायत दी है कि वे अपने सीसीटीवी कैमरे हर समय चालू रखे और कोई भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखने पर पुलिस को सूचना दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed