फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   National spokesperson of Telugu Desam Party reached the sanctum sanctorum of Mahakal

Ujjain: महाकाल के गर्भगृह में पहुंचे तेलुगू देशम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, सोशल मीडिया पर अपलोड की फोटो

Thu, 19 Dec 2024 09:22 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 19 Dec 2024 09:22 PM IST
सार

Ujjain: तेलुगु देशम पार्टी के प्रवक्ता द्वारा महाकाल मंदिर के गर्भगृह में दर्शन करने के फोटो वायरल किए गए तो जमकर बवाल मच गया था, जिसके बाद कोम्मारेड्डी पट्टाभी राम ने इन फोटो को तुरंत अपने फेसबुक से हटा दिया था।

विज्ञापन
National spokesperson of Telugu Desam Party reached the sanctum sanctorum of Mahakal
महाकाल के गर्भगृह में पहुंचे तेलुगू देशम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलुगू देशम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और स्वच्छ आंध्र कॉरपोरेशन के अध्यक्ष कोम्मारेड्डी पट्टाभी राम वैसे तो देश के सबसे स्वच्छ इंदौर शहर की सफाई व्यवस्था को देखने प्रबंध निदेशक अनिल कुमार रेड्डी, राज्य प्रदूषण निवारण बोर्ड अध्यक्ष कृष्णैया और निगम के कर्मचारियो के साथ इंदौर का दौरा करने आए थे। जहां पर लगभग दो दिनों तक बायोगैस प्लांट, एमआरएफ सामग्री वसूली सुविधा, इंटीग्रेटेड कमान नियंत्रण केंद्र और अन्य प्रणालियों का जो रोजाना गीले कचरे से उत्पादन क्षेत्र को देखा।
विज्ञापन

विज्ञापन


हालांकि इंदौर शहर में यह सब देखने के बाद जब वह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे तो यहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन व अभिषेक तो किया ही वहीं इसके फोटो को सोशल मीडिया पर भी अपलोड भी कर दिया। महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर इन वीआईपी श्रद्धालुओं द्वारा पूजन अर्चन किए जाने के फोटो अपलोड होते ही बवाल मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ओर कोम्मारेड्डी पट्टाभी राम से जहां लोगों ने गर्भगृह में पहुंचने पर कई प्रकार के सवाल कर डाले तो वहीं महाकालेश्वर मंदिर के जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले में चुप्पी साधकर बैठ गए। कोई भी यह बताने को तैयार नहीं हुआ कि आखिर यह गलती हुई है या फिर कोम्मारेड्डी पट्टाभी राम और उनके साथ आए लोगों को जानबूझकर गर्भगृह में पहुंचाया गया था।

महाकालेश्वर मंदिर के गर्भग्रह में तेलुगु देशम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और उनके साथ आए लोगों के पहुंच जाने पर जब श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के अध्यक्ष पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि यह मामला मेरी नजर में भी आया है, मैं इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने के लिए मंदिर समिति से रिपोर्ट मांगी है। साथ ही पूरे मामले की जांच एसडीएम को भी सौंपी है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed