{"_id":"63b4132f02bb733389690183","slug":"mp-news-students-of-sudan-and-tanzania-will-study-hindi-in-vikram-university-ujjain","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सूडान-तंजानिया के स्टूडेंट्स विक्रम यूनिवर्सिटी में पढ़ेंगे हिंदी का पाठ, जानें कब शुरू होगा सिलेबस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सूडान-तंजानिया के स्टूडेंट्स विक्रम यूनिवर्सिटी में पढ़ेंगे हिंदी का पाठ, जानें कब शुरू होगा सिलेबस
Tue, 03 Jan 2023 05:07 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 03 Jan 2023 05:07 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी हिंदी पाठ्यक्रम के जरिए स्टूडेंट्स को बेसिक पाठ पढ़ाएगी। इसमें आम बोलचाल की भाषा के शब्द से लेकर लिपि भी समझाई जाएगी।
विज्ञापन
विक्रम यूनिवर्सिटी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूडान और तंजानिया सहित देश-विदेश के ऐसे स्टूडेंट, जिनके पास हिंदी भाषा को लेकर अधिक जानकारी नहीं है, उन्हें उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी हिंदी का बेसिक पाठ्यक्रम पढ़ाने जा रही है। यह पाठ्यक्रम अपने आप में अनूठा है और मध्यप्रदेश की एकमात्र ऐसी यूनिवर्सिटी है, जहां हिंदी को प्रोत्साहन देने के लिए पहल की गई है।
विज्ञापन
बता दें कि इस पहल का स्टूडेंट्स की ओर से भी स्वागत किया जा रहा है। विक्रम यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अखिलेश पांडेय ने बताया कि विक्रम यूनिवर्सिटी में देश ही नहीं बल्कि विदेशों के स्टूडेंट पढ़ाई करने के लिए आते हैं। राष्ट्रीय नीति के अनुसार स्टूडेंट्स को हिंदी की भी अनिवार्यता रहती है।
विज्ञापन
हिंदी भाषा को लेकर काफी कठिनाइयां आती हैं...
विक्रम यूनिवर्सिटी के पीआरओ डॉ. शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि वर्तमान में दूसरे प्रदेश और विदेश से आने वाले स्टूडेंट्स को हिंदी भाषा को लेकर काफी कठिनाइयां आती हैं। इसे दूर करने के लिए विक्रम यूनिवर्सिटी की ओर से हिंदी का पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इस पाठ्यक्रम के जरिए स्टूडेंट्स को बेसिक पाठ पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें आम बोलचाल की भाषा के शब्द से लेकर लिपि भी समझाई जाएगी, ताकि वे हिंदी का बेसिक ज्ञान लेकर रोजमर्रा के कामकाज में भी किसी प्रकार की कठिनाई न उठाएं। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश की विक्रम यूनिवर्सिटी पहली ऐसी यूनिवर्सिटी बन गई है, जहां पर हिंदी का बेसिक पाठ्यक्रम सिखाया जाएगा। इसे लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई है।
