फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News Love Story Groom’s Mother Elopes with Bride’s Father Just Days Before Their Children’s Engagement

ये कैसी मोहब्बत: बच्चों की करने वाले थे सगाई, तैयारियां करते-करते लड़के की मां लड़की के पिता संग हो गई फरार

Fri, 31 Oct 2025 04:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 31 Oct 2025 04:53 PM IST
सार

बड़नगर में सगाई की तैयारी के बीच लड़के की मां अचानक गायब हो गई। पुलिस जांच में पता चला कि वह अपने होने वाले समधी के साथ प्रेम संबंध के कारण घर छोड़कर चली गई थी। महिला ने बयान दिया कि अब वह पति और बच्चों के साथ नहीं, बल्कि समधी के साथ रहना चाहती है।

विज्ञापन
MP News Love Story Groom’s Mother Elopes with Bride’s Father Just Days Before Their Children’s Engagement
उज्जैन के बड़नगर में होने वाले समधी संग भागी समधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर में बच्चों की सगाई करने की तैयारी की जा रही थी। यह तय किया जा रहा था कि सगाई वाले दिन दुल्हन कौन से कपड़े पहनेगी और दूल्हा उसके मैचिंग की कौन सी शेरवानी, लेकिन इन सबके बीच अचानक लड़के की मां गायब हो गई। पुलिस ने जब उसे खोजा तो महिला थाना क्षेत्र में ही मिल गई। जिसने घर से फरार होने की जो वजह बताई उससे पुलिस तो ठीक पूरे शहर में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन




पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि बड़नगर थाना क्षेत्र के इंगोरिया में रहने वाले दो परिवारों के बीच सगाई को लेकर तैयारी की जा रही थी। लड़के की मां (45 वर्ष) और लड़की के पिता (50 वर्ष) दोनों आपस में बातचीत करने के साथ ही मेल मिलाप करते हुए सगाई की तैयारी में जुटे हुए थे, लेकिन आठ दिन पहले अचानक लड़के की मां कहीं गायब हो गई जिसे काफी खोजने के बावजूद जब वह नहीं मिली तो गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना बड़नगर में दर्ज करवाई गई थी। पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन आज जब उन्हें अपने सोर्स से महिला के बारे में जानकारी लगी तो उन्होंने तुरंत उसे थाना क्षेत्र से ही पकड़ा और महिला के मिलने की जानकारी उनके परिजनों को दे डाली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- क्या ममता कुलकर्णी दाऊद की कठपुतली? किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी ने क्यों कही ये बात, जांच की उठी मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


गायब नहीं हुई हो गई थी फरार
बड़नगर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि महिला कहीं गायब नहीं हुई थी बल्कि उसे अपने होने वाले समधी से प्यार हो गया था। इसीलिए वह घर वालों को छोड़कर आठ दिन पहले उसके साथ रहने के लिए चली गई थी। आज सुबह जब उससे पूछा गया तो उसका साफतौर पर कहना था कि मैं अपने पति और बच्चों के साथ नहीं रहना चाहती। मैं जिसके लिए घर से फरार हुई थी अब उसी के साथ रहूंगी।

बच्चों का इलाज कराने का बहाना बनाकर आई थी
बताया जाता है कि महिला आठ दिनों पहले अपने बेटे का इलाज करने का बहाना बनाकर बाजार में आई थी, यहीं से वह मौका मिलते गायब हो गई थी। बताया जाता है कि महिला के दो बच्चे हैं जिनकी उम्र लगभग 18 से 20 साल है और उसका पति भी है लेकिन इन सबको छोड़कर वह अपने होने वाले समधी के साथ रहने के लिए भाग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed