फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News: Dogs are hunting 20 people daily in Ujjain, lack of rabies injection in the hospital

MP News: उज्जैन में रोज 20 लोगों को कुत्ते बना रहे हैं शिकार, अस्पताल में रैबीज इंजेक्शन की कमी

Sun, 12 Mar 2023 07:30 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 12 Mar 2023 07:30 PM IST
सार

उज्जैन में कुत्ते काटने के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। हर महीने 550 से 700 के बीच लोगों के कुत्ते काट रहे हैं। यानी हर दिन 20 या उससे ज्यादा। इसके बाद नगर निगम आवारा कुत्तों की समस्या से निजात नहीं दिला पा रही है। 

विज्ञापन
MP News: Dogs are hunting 20 people daily in Ujjain, lack of rabies injection in the hospital
शहर में आवारा कुत्ते। - फोटो : संवाद

विस्तार

उज्जैन शहर में कुत्ते काटने की समस्या गंभीर हो गई है। हर महीने 550 लोगों को कुत्ते काट रहे हैं। रात में तो सही-सलामत घर पहुंचना मुश्किल हो रहा है। कुत्ते जो पीछे पड़ जाते हैं। यानी हर रोज करीब 20 लोगों को कुत्ते कट रहे हैं। स्थिति यह है कि एंटी-रैबीज इंजेक्शन अस्पताल में मिल ही नहीं रहे हैं। ऐसे में लोगों को बाजार से महंगे दामों में इंजेक्शन खरीद कर लगवाने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन


सामाजिक संगठन देते हैं कोर्ट की धमकी
नगर निगम में शिकायत करने पर अधिकारी कोर्ट का हवाला दे रहे हैं। उनका कहना है कि हम कुत्तों को नहीं पकड़ सकते हैं। हम नसबंदी करा रहे हैं। जब वे इन कुत्तों को पकड़ने की मुहिम चलाते हैं तो शहर के कुछ सामाजिक संगठन जीव-जंतु सुरक्षा की दुहाई देकर हम पर कार्यवाही की बात करते हैं। कोर्ट से नोटिस दिलाने की बात कहते हैं। ऐसे में हम कार्रवाई कैसे करें? कोर्ट के निर्देश और नगर निगम के बीच शहर और जिले की आम जनता पिस रही है।
विज्ञापन


साल भर मे 6548 लोगो को कुत्तो ने काटा
प्रतिदिन कुत्ते के काटने की घटनाएं बढ़ रही है। बीते वर्ष में जनवरी से दिसंबर तक 6548 नागरिकों को कुत्तों ने अपना शिकार बनाया। इस वर्ष के दो महीनों में 1130 लोगों को कुत्तों ने काटा है। जनवरी में तो अब तक सबसे अधिक 733 लोगों को कुत्तों ने काटा है। जनता परेशान है और अधिकारी कोर्ट की दुहाई दे रहे हैं और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed