फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News: CM Mohan Yadav and Union Minister Bhupendra Yadav visited Ujjain Baba Mahakal Mandir

MP News: मुख्यमंत्री यादव और केंद्रीय मंत्री यादव ने पहुंचे उज्जैन, बाबा महाकाल के दर्शन कर की पूजा-अर्चना

Sun, 07 Jul 2024 12:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 07 Jul 2024 12:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को जगदीश मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि परंपरा के अनुसार पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएं।

विज्ञापन
MP News: CM Mohan Yadav and Union Minister Bhupendra Yadav visited Ujjain Baba Mahakal Mandir
मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने किए बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव रविवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की। मंदिर में आशीष पुजारी, विजय गुरु, राजेश गुरु और महेश पुजारी ने विधिवत पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर उज्जैन नीरज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ यादव और केंद्रीय मंत्री यादव को अंग वस्त्र व बाबा महाकाल की चित्र प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया गया। 

विज्ञापन


भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को जगदीश मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि परंपरा के अनुसार पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएं। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर चहुंओर बड़ा ही हर्ष और आनंद का वातावरण हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की मंगल शुभकामनाएं भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed