फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News: Before the Lok Sabha elections, Rahul Gandhi will reach the shelter of Baba Mahakal

MP News: लोकसभा चुनाव से पहले बाबा महाकाल की शरण मे पहुंचेंगे राहुल गांधी, 25 फरवरी को सभा लेंगे

Fri, 16 Feb 2024 07:21 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 16 Feb 2024 07:21 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर 25 फरवरी की शाम 5 बजे उज्जैन आने वाले हैं, जहां पर वे मक्सी से उज्जैन पहुंचेंगे और सीधे बाबा महाकाल के दर्शन करने जाएंगे। 

विज्ञापन
MP News: Before the Lok Sabha elections, Rahul Gandhi will reach the shelter of Baba Mahakal
Rahul Gandhi - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं। इसके साथ राहुल 25 फरवरी 2024 को उज्जैन आएंगे। जहां पर वे बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे और उसके बाद यहां पर सभा को संबोधित भी करेंगे। लोकसभा चुनाव के पहले राहुल गांधी के उज्जैन आने की इस यात्रा को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि मालवा निमाड़ क्षेत्र मे कई संसदीय सीट हैं, जिन पर राहुल गांधी के आने और सभा लेने से काफी प्रभाव पड़ सकता है। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता रवि राय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर 25 फरवरी की शाम 5 बजे उज्जैन आने वाले हैं, जहां पर वे मक्सी से उज्जैन पहुंचेंगे और सीधे बाबा महाकाल के दर्शन करने जाएंगे। उन्होंने बताया कि बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद राहुल इंदौर गेट पर पहुंचेंगे जहां कार्यकर्ता अभिनंदन करेंगे। इसके बाद यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा दौलतगंज, देवासगेट पर रुकेगी, जहां राहुल गांधी द्वारा सभा को संबोधित किया जाएगा। उसके बाद यह यात्रा मोहनपुरा पहुंचेगी जहां पर भी एक सभा का आयोजन होगा। राय ने बताया कि यह यात्रा इस सभा के बाद लगभग पांच दिनों तक यहां स्टे करेगी और उसके बाद यात्रा मुरलीपुरा क्षेत्र से 2 मार्च को फिर से शुरू होगी जो कि बड़नगर, बदनावर, झाबुआ होते हुए गुजरात जाएगी। 
विज्ञापन


29 नवंबर 2022 को उज्जैन आए थे राहुल गांधी
याद रहे कि राहुल गांधी 29 नवंबर 2022 को भारत जोड़ो यात्रा लेकर उज्जैन आए थे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर आगर रोड पर आमसभा को संबोधित भी किया था। इस यात्रा के बाद अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी फिर यात्रा लेकर उज्जैन आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा की तैयारी हुई शुरू
भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर उज्जैन आ रहे राहुल गांधी की यात्रा सफल रहे, इसके लिए कांग्रेस पार्टी सक्रिय होकर कार्य कर रही है। दो दिनों पहले ही इसी यात्रा के व्यवस्था प्रभारी विदित त्यागी उज्जैन पहुंचे थे जहां उन्होंने बड़ा स्थल का चयन किया था और ऐसी व्यवस्थाएं जुटाने की बात कांग्रेस के पदाधिकारियों से चर्चा की। ताकि यात्रा में शामिल 200 सदस्य चार से पांच दिन तक उज्जैन में आसानी से रह सकें। यात्रा के दौरान कोई परेशानी ना हो इसीलिए यहां पर विशाल पार्किंग बनाने का काम भी शुरू हो चुका है। बताया जाता है कि यह यात्रा सफल रहे इसीलिए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुंवर जितेंद्र सिंह व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी जल्द उज्जैन आकर यहां की व्यवस्थाएं देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed