{"_id":"6432ea99221bacafc30dd514","slug":"mp-news-battle-of-gadi-more-than-50-eunuchs-arrived-in-a-dozen-vehicles-pelted-sticks-and-stones-2023-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP News: गादी की लड़ाई; दर्जनभर वाहनों से आए 50 से ज्यादा किन्नर, जमकर चले लाठी-पत्थर, सात को कर लिया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: गादी की लड़ाई; दर्जनभर वाहनों से आए 50 से ज्यादा किन्नर, जमकर चले लाठी-पत्थर, सात को कर लिया अगवा
Sun, 09 Apr 2023 10:11 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 09 Apr 2023 10:11 PM IST
सार
उज्जैन जिले के खाचरोद में किन्नरों के दो गुटों में विवाद हो गया। देर रात जमकर पत्थर और लाठियां चलीं। हमले में तीन किन्नरों को गंभीर चोट आई है। वहीं आरोप है कि सात किन्नरों का अपहरण भी हुआ है।
विज्ञापन
किन्नरों के विवाद में कई लोग घायल हुए हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन जिले के खाचरोद में नगर के किन्नरों के बीच गादी को लेकर एक सप्ताह से विवाद चल रहा है, जिसमें शनिवार की रात्रि करीब 2 बजे बड़ा विवाद हो गया। इसमें एक दर्जन से अधिक वाहनों में सवार होकर आए किन्नरों के समूह ने पूर्व किन्नर रेखाबाई के चेलों को बुरी तरह मारपीट कर करीब 7 किन्नरों को अगवा कर लिया था। विवाद में तीन किन्नरों को माथे में गंभीर चोट आने पर उन्हें रतलाम रेफर किया गया है।
दरअसल कुमकुम किन्नर को रेखाबाई ने यहां से भगा दिया था। इस बीच शनिवार-रविवार रात्रि करीब 2 बजे मंदसौर जिले की मुख्य किन्नर अनीताबाई बदला लेने के उद्देश्य से एक दर्जन से अधिक वाहनों में उज्जैन, मंदसौर, बदनावर, पिपलोदा, नागदा सहित अन्य स्थानों से 50 से अधिक किन्नरों को लेकर पहुंच गई। रावत पथ स्थित किन्नरों की हवेली में सो रहे रेखाबाई के चेलो पर प्राणघातक हमला कर दिया। इसके बाद रेखाबाई के करीब 7-8 चेलों को अगवा कर ले गए। इस लड़ाई में रेखा बाई का चेला भारती बाई, लक्ष्मीबाई, पिंकी बाई को सिर एवं शरीर के अन्य स्थानों पर गंभीर चोट आने पर उन्हें शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद रतलाम रेफर किया गया। जहां पर भारती बाई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उज्जैन के खाचरौद में किन्नर गुटों में विवाद हो गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
इधर रेखाबाई के चेला लक्ष्मीबाई ने बताया कि किन्नर अनीता बाई के साथ आए करीब 50 से अधिक किन्नरों ने आकर लोहे के पाइप, लठ, पत्थर, ईंट से हम पर हमला कर दिया। हमें बुरी तरीके से पीटा, हमारे कपड़े फाड़कर घर में रखे सामानों को तोड़फोड़ कर भाग गए। बाहर से आए किन्नर काजल बाई, मीना बाई, संतोष बाई, मुस्कान बाई, ममता बाई, आशु बाई, रेखा बाई आदि को अगवा कर अपने साथ ले गए हैं।
क्षेत्र में दहशत का माहौल
नगर के रावत पथ एवं फतेह मस्जिद के पास स्थित किन्नरों की हवेली हुई भीषण मारपीट से मोहल्ले में दहशत का माहौल है। बाहर से आए किन्नरो ने अंदर रखे गैस सिलेंडर को भी बाहर फेंक दिया था। सूचना मिलने पर रात्रि में ताबड़तोड़ खाचरोद सहित नागदा, भाटपचलाना का पुलिस दल पहुंचा।
कुछ दिनों पूर्व भी हुआ था विवाद
भाटपचलाना क्षेत्र की खाचरोद नगर की पुरानी 70 वर्षीय किन्नर रेखाबाई द्वारा अपने स्थान पर किन्नर कुमकुम बाई को नियुक्त कर दिया गया था, लेकिन पिछले एक पखवाड़े पूर्व से कुमकुम बाई और रेखाबाई द्वारा अपने भेजे गए चेलों में विवाद होने पर आपस में मारपीट हो गई थी।