फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News Actor Amitabh Bachchan has deep relation with Hanuman temple of Ujjain

MP News: उज्जैन के इस हनुमान मंदिर से है 'बॉलीवुड के महानायक' का गहरा रिश्ता,हनुमान जयंती पर ट्वीट कर दी बधाई

Sat, 17 Dec 2022 11:39 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 17 Dec 2022 11:39 AM IST
सार

धार्मिक नगरी उज्जैन की महिमा अपरंपार है। ऐसा कहा जाता है कि यहां कण-कण में भगवान शिव विराजमान हैं। द्वादश ज्योतिलिंर्गों में से एक बाबा महाकाल के इस नगरी में विराजमान होने के साथ ही उनके सेनापति भगवान कालभैरव, 51 शक्तिपीठों में से एक मां हरसिद्धि के साथ ही कल-कल प्रवाहित होती मां शिप्रा की महिमा अपरंपार है।

विज्ञापन
MP News Actor Amitabh Bachchan has deep relation with Hanuman temple of Ujjain
उज्जैन में हनुमान मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में कई जगहों पर हनुमान जयंती का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया। वैसे तो राम भक्त हनुमान जी के दुनिया मे अगणित श्रद्धालु हैं, जिस कारण देश ही नहीं विश्व भर में इनके प्राचीन मंदिर हैैं। इन्हीं में से एक मंदिर स्थापित है धार्मिक नगरी उज्जैन में। ढाबा रोड स्थित श्री गेबी हनुमान मंदिर में देश भर से जहां देश दुनिया से लोग अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आते हैं, वहीं बॉलीवुड के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन की भी इस मंदिर को लेकर गहरी आस्था है।

विज्ञापन


ढाबा रोड स्थित श्री गेबी हनुमान की महिमा ऐसी है कि अभिनेता अमिताभ बच्चन भी इनके अनन्य भक्त हैं। जो कि उनके प्रति अपनी आस्था सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्त करते रहते हैं। हनुमान अष्टमी पर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर पर श्री गेबी हनुमान की फोटो डालते हुए लिखा है कि प्रभु श्री के आज के अति सुंदर दर्शन/मनमोहक श्रृंगार के दर्शनों का लाभ आप भी लें। प्रभु श्री की कृपा आप पर सदा बनी रहे, आपको श्री हनुमान अष्टमी की शुभकामनाएं। बताया जाता है कि यह पहला अवसर नहीं है, जब अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर पर श्री गेबी हनुमान की फोटो अपलोड की है। इसके पहले भी वे कई बार श्री गेबी हनुमान के दर्शनों की पोस्ट डाल चुके हैं।
विज्ञापन


बच्चन कभी श्री गेबी हनुमान के दरबार में नहीं आए...
श्री गेबी हनुमान मंदिर के पुजारी राजकुमार दास ने बताया, वैसे तो अभिनेता अमिताभ बच्चन कभी श्री गेबी हनुमान के दरबार मे नहीं आए हैं। लेकिन इसके बावजूद उनकी आस्था श्री गेबी हनुमान में जरूर है। हमारा संपर्क अभिनेता अमिताभ बच्चन से नहीं है, लेकिन मंदिर में आने वाले यजमान ज्योति नगर उज्जैन निवासी सूर्यकुमार गौड़ जो कि विद्युत मंडल में अधिकारी हैं, उनका संपर्क जरूर अमिताभ बच्चन से है और वही मंदिर में श्री गेबी हनुमान के होने वाले दर्शन के फोटो और वीडियो अभिनेता अमिताभ बच्चन तक पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




साल में तकरीबन 12 बार डालते हैं गेबी हनुमान की पोस्ट...
अभिनेता अमिताभ बच्चन साल में तकरीबन 12 बार श्री गेबी हनुमान की पोस्ट ट्विटर पर अपलोड करते हैं। हनुमान अष्टमी के पूर्व हनुमान जयंती के साथ ही अयोध्या मे मंदिर निर्माण के भूमि पूजन का अवसर हो या फिर मंदिर में किए गए श्री गेबी हनुमान का अद्भुत श्रंगार अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर श्री गेबी हनुमान जी की पोस्ट सतत दिखाई देती है।

धार्मिक नगरी की महिमा है अपरंपार...
धार्मिक नगरी उज्जैन की महिमा अपरंपार है। ऐसा कहा जाता है कि यहां कण-कण में भगवान शिव विराजमान हैं। द्वादश ज्योतिलिंर्गों मे से एक बाबा महाकाल के इस नगरी में विराजमान होने के साथ ही उनके सेनापति भगवान कालभैरव, 51 शक्तिपीठों में से एक मां हरसिद्धि के साथ ही कल-कल प्रवाहित होती मां शिप्रा की महिमा अपरंपार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed