फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Lok Sabha Election CM Mohan Yadav Says As soon as Congress is shown mirror they get stung by scorpion

CM Mohan Yadav: 'कांग्रेस को जैसे ही आइना दिखाया जाता है, उन्हें बिच्छू काट लेता है, ये कंबल ओढ के घी...'

Mon, 06 May 2024 08:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 06 May 2024 08:58 PM IST
सार

उज्जैन के तराना में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा, कांग्रेस पार्टी को जैसे ही आइना दिखाया जाता है, उन्हें बिच्छू काट लेता है। यह पार्टी कंबल ओढ के घी पीना चाहती है।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election CM Mohan Yadav Says As soon as Congress is shown mirror they get stung by scorpion
तराना में सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के तहत उज्जैन लोकसभा सीट के तराना में सोमवार को सीएम मोहन यादव ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम मोहन ने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला। मुख्यमंत्री यादव ने उज्जैन लोकसभा क्षेत्र के तराना में लोकसभा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के समर्थन चुनाव-प्रचार किया।

विज्ञापन


डॉ. यादव ने कहा कि जो लोग महाराजा विक्रमादित्य, भगवान श्रीराम, देवी अहिल्या से जुड़ेंगे वे सुशासन से जुडे़ंगे और जो सुशासन से जुड़ेंगे वे सभी मोदी सरकार से जुड़ेंगे। मोदी जी ने कहा है, न खाऊंगा न खाने दूंगा। मोदी की सरकार ने मुस्लिम बहनों को तीन तलाक कलंक से मुक्त कराने का काम किया है। कांग्रेस के पापों की लिस्ट बहुत लंबी है, उस लंबी लिस्ट को याद दिलाते हैं तो कहते हैं, फालतू की बात मत करो। कांग्रेस पार्टी को जैसे ही आइना दिखाया जाता है, उन्हें बिच्छू काट लेता है। यह पार्टी कंबल ओढ के घी पीना चाहती है।
विज्ञापन




सीएम ने कहा, कांग्रेस को उनके पूर्व कार्य जब गिनाए जाते हैं। तो वे वर्तमान की बात करने का सुझाव देने लगते हैं। वे जानते हैं, उन्होंने कितनी गलतियां की हैं। कांग्रेस की एक बीमारी थी, देश का बंटवारा और दूसरी बीमारी अनुच्छेद-370 की रख दी। कांग्रेस हमेशा वोट बैंक के लिए हिंदू-मुस्लिम को लड़ाती है। ये कांग्रेस का मेनिफेस्टो है। साल 2013 में देश के अंदर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किया। जिन्होंने डंके की चोट पर कहा था, इस देश से आतंकवाद, भाई-भतीजावाद, लूट घसूट समाप्त करूंगा। पूरा देश नरेंद्र मोदी जी के साथ चला और 40 साल के बाद प्रचंड बहुमत की सरकार बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम मोहन यादव ने कहा, कांग्रेस अमेरिका की तर्ज पर विरासत टैक्स लगाने की बात करती है। इसका मतलब है, वे जनता से उनकी जमापूंजी लेकर अल्पसंख्यों को दे देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार में सभी जाति वर्ग का विकास हुआ है। किसी के भी साथ जातिगत भेदभाव नहीं किया गया। कांग्रेस की सरकार के समय देश में आतंकी घटनाओं का क्रम जारी रहा। उन्होंने हमेशा अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने का काम किया है। 40 हजार से ज्यादा निर्दोष लोगों की हत्या की जिम्मेदारी कांग्रेस की रही है। राहुल गांधी 2004 से 2014 तक अमेठी से जीतते थे। इसके बाद यह अवसर उन्हें दोबारा नहीं मिल सका।

खंडवा लोकसभा क्षेत्र के नेपानगर विधानसभा की जनसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा लोकसभा क्षेत्र के नेपानगर विधानसभा में प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे हैं, उन्होंने गुजरात के जनजातीय अंचल की तस्वीर बदल दी। कांग्रेस पार्टी भगवान श्रीराम, हनुमान जी यहां तक कि हमारी सनातन संस्कृति को भी नहीं स्वीकार करती है। क्या ऐसी पार्टी को जनता अवसर देगी?



सीएम ने कहा, कांग्रेस ने कभी किसी आदिवासी समुदाय से आने वाले भाई बहन को राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री बनने का अवसर नहीं दिया। कांग्रेस पार्टी आरोप लगाती है, भाजपा संविधान बदल देगी, जबकि उनकी सरकार ने 100 से ज्यादा बार संविधान में बदलाव किया है। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने एक आदिवासी बहन को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का राष्ट्रपति बनाकर दिखा दिया। हमारी भाजपा पार्टी का हृदय बहुत विशाल है। कांग्रेस पार्टी ने युवाओं के लिए कॉलेज उपलब्ध नहीं कराया। किसानों के लिए नर्मदा जल की व्यवस्था नहीं की। हमारे किसान 40 साल तक पानी के लिए परेशान रहे। भाजपा ने किसानों के लिए नर्मदा जल की व्यवस्था की, निमाड़ का सूखा मिटा दिया।


सीएम मोहन ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के जवान और किसान में कोई अंतर नहीं किया, उन्होंने किसान भाइयों की किसान सम्मान निधि रूप में सहायता की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कहते हैं, हमारी सरकार लाओ, हम एक झटके में गरीबी दूर कर देंगे। इनके परिवार के लोग इतने वर्षों में गरीबी दूर नहीं कर सके, राहुल ऐसा दावा कैसे कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी का कहना है, मैं अपना जीवन देश सेवा में समर्पित करता हूं। उन्होंने अपनी इस बात को साबित किया है। भाजपा की सरकार आई तो अंबा बांध बनाया जाएगा। दूध उत्पादन के लिए बोनस की व्यवस्था की जाएगी। जो पशुपालन व्यवसाय करना चाहते हैं, उनके लिए पशुओं की व्यवस्था सरकार करेगी, जिनके पास पट्टे नहीं हैं, उन्हें जमीन के पट्टे प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed