फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Election Result: Postal ballot boxes seal found broken, Mahidpur assembly constituency, Candidates protest

MP Election Result: महिदपुर विधानसभा क्षेत्र में डाक मतपेटियों की सील टूटी मिली; प्रत्याशियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 02 Dec 2023 08:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 02 Dec 2023 08:16 PM IST
सार

MP Election 2023 Result: ट्रेजरी विभाग से महिदपुर विधानसभा क्षेत्र के डाक मत पत्रों से भरी पेटियां ले जाते समय उनकी सील टूटी मिलीं। इसे लेकर कांग्रेस के विधायक प्रत्याशियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही पंचनामा भी बनवाया। जानें पूरा मामला...।
 

विज्ञापन
MP Election Result: Postal ballot boxes seal found broken, Mahidpur assembly constituency, Candidates protest
मतपेटियों की सील टूटी होने को लेकर प्रदर्शन करते विधायक प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में शनिवार को जिला कोषालय में डाक मत पत्र से भरी रखी पेटियों को मतगणना स्थल पर पहुंचाया जा रहा था। इस दौरान चुनाव अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। जैसे ही जिला कोषालय के दरवाजे खुले तो महिदपुर विधानसभा क्षेत्र की डाक मत पत्र की पेटी पर ताजी सील लगी हुई थी। यह देख वहां मौजूद प्रत्याशी के प्रतिनिधि हंगामा करने लगे। देखते ही देखते प्रतिनिधि भी वहां पर पहुंच गए और उन्होंने भी पेटियों पर लगी सील तोड़कर उनसे छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पेटियों पर लगी सील को तोड़कर नई ताजी सील लगाई गई है।

विज्ञापन




'मतपेटियों की सील टूटना सामान्य प्रक्रिया है'
वहीं, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम का कहना है कि डाक मत पत्र अभी भी लगातार आ रहे हैं। जैसे-जैसे वह आते हैं, उन्हें पेटियों में रखा जाता है। डाक रखने के लिए ताला खोलना पड़ता है और यह सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन जब भी पेटियां खोली जाती है तो जनप्रतिनिधि को सूचना देने के बाद ही पेटी को खोला जाता है। कलेक्टर ने इस प्रक्रिया को सामान्य बताया।
विज्ञापन




'हमें मतपेटियां खोलने की कोई जानकारी नहीं दी गई'
इधर, जनप्रतिनिधियों का यह कहना है कि जब भी पेटियां खोली गईं, तब हमें इस बात की जानकारी नहीं दी गई। न ही हमें कोई फोन आया कि पेटियां खोली जा रही हैं। बहुत देर तक चले हंगामे के बाद जनप्रतिनिधियों ने पेटी का पंचनामा बनवाकर मामले की शिकायत चुनाव आयोग और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को करने की बात कही है। फिलहाल पंचनामे के बाद मामला शांत हुआ और मत पत्र की पेटियां जिला कोषालय से मतगणना स्थल पर पहुंचाई गईं। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी मात्रा में पुलिस जवान भी तैनात रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed