फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Election: People oppose Congress MLA Ramlal Malviya campaigning in Ujjain; Says you just come to take votes

Ujjain: चुनाव प्रचार कर रहे कांग्रेस MLA का विरोध; लोग बोले- आपको हमसे कोई मतलब नहीं, सिर्फ वोट लेने आ जाते हो

Tue, 24 Oct 2023 04:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 24 Oct 2023 04:22 PM IST
सार

Assembly Elections 2023: उज्जैन के एक गांव में प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी को ग्रामीणों का भारी विरोध झेलना पड़ा। इस दौरान लोगों ने उन्हें काफी खरी-खोटी सुनाईं। इसके बाद विधायक को वहां से रवाना हो गए। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
MP Election: People oppose Congress MLA Ramlal Malviya campaigning in Ujjain; Says you just come to take votes
कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल मालवीय को लोगों का विरोध झेलना पड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। लेकिन जनता के बीच पहुंचकर उनके सुख-दुख जानने वाले इन प्रत्याशियों को कई जगहों पर विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। इसी तरह उज्जैन जिले की घटिया विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक रामलाल मालवीय को ग्रामीणों की ऐसी ही नाराजगी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने उनसे कहा कि विधायक बनने के बाद आप पांच साल में अब आए हो। आपको हमारे सुख-दुख से कोई लेना-देना नहीं है। 10 दिनों से हमारा पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उज्जैन जिले की घटिया विधानसभा क्षेत्र में दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने विधायक रामलाल मालवीय को प्रत्याशी घोषित करते हुए उन पर अपना भरोसा जताया है। वहीं, भाजपा ने पूर्व में विधायक रहे सतीश मालवीय को प्रत्याशी बनाया है। दोनों ही पार्टी के प्रत्याशी लगातार गांवों में जाकर प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसी सिलसिले में कांग्रेस के प्रत्याशी रामलाल मालवीय सोमवार को ग्राम पिपलियाहामा पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने रामलाल मालवीय का विरोध करते हुए कहा कि आपको विधायक रहते हुए पांच साल हो गए। लेकिन आप गांव में एक भी बार नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामवासियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछले 10 दिनों से हम ग्रामीण बिजली की समस्या के चलते अंधेरे में अपना जीवन बिता रहे हैं। आप केवल वोट मांगने ही गांव में आते हैं। फिर चुनाव जीतने के बाद जनता को भूल जाते हैं। ग्रामीणों ने जब रामलाल मालवीय को ऐसी बात सुनाई तो वे गांव से रवाना हो गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed