फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Election 2023 Congress made Maya Trivedi its candidate from Ujjain North

MP Election 2023: माता का पूजन कर रही माया त्रिवेदी को मिली खुशखबरी, उज्जैन उत्तर से पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Sun, 15 Oct 2023 01:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 15 Oct 2023 01:17 PM IST
सार

MP Election 2023: आज सुबह कांग्रेस नेत्री माया त्रिवेदी माता का पूजन अर्चन और घट स्थापना कर रही थीं। उसी समय उन्हें खुशखबरी मिली कि आपको उज्जैन उत्तर से कांग्रेस पार्टी ने अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। यह सूचना मिलते ही त्रिवेदी खुश हो गईं और उन्होंने माता जी को इस कृपा के लिए धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
MP Election 2023 Congress made Maya Trivedi its candidate from Ujjain North
माया त्रिवेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए 144 अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इस सूची में उज्जैन की सात विधानसभा सीटों में उज्जैन उत्तर विधानसभा से कांग्रेस की महिला नेत्री माया राजेश त्रिवेदी को अपना प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन


आज नवरात्रि के अवसर पर माया त्रिवेदी अपने घर पर नवरात्रि के प्रथम दिन घट स्थापना का पूजन कर रही थीं और पूजन के दौरान ही उन्हें पता चला कि कांग्रेस ने उन्हें अपना अधिकृत प्रत्याशी उज्जैन उत्तर विधानसभा से बनाया है।
विज्ञापन


माया त्रिवेदी ने कहा कि आजादी के बाद उज्जैन उत्तर विधानसभा से दूसरी में महिला प्रत्याशी हूं। पहले टिकट हंसाबेन पटेल को मिला था। एक महिला को आप सभी की सेवा करने का अवसर मिला है, मुझे अवसर अवश्य दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed