फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mother-in-law was angry with sister-in-law for not respecting her

Ujjain News: ननद का सम्मान न करने से नाराज थी सास, बहू के साथ किया ऐसा काम, जानें मामला

Thu, 07 Nov 2024 12:45 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 07 Nov 2024 12:45 PM IST
सार

सास-बहू के बीच ननद के सम्मान को लेकर पिछले 25 दिनों से विवाद चल रहा था। सास बार-बार बहू को ताने दे रही थी। घटना वाले दिन सास ने बहू के ऊपर गर्म सब्जी की कढ़ाई उठाकर उंडेल दी।

विज्ञापन
Mother-in-law was angry with sister-in-law for not respecting her
सास ने बहू को जलाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिले में ननद का सम्मान न करने पर सास ने बहू को खतरनाक सजा दे दी। सास ने गर्म सब्जी से भरी कढ़ाई बहू के ऊपर फेंक दी, जिससे उसकी पीठ और पेट बुरी तरह झुलस गए। पुलिस ने बहू की शिकायत पर सास के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाद की वजह केवल इतनी थी कि बहू ने रास्ते में मिली ननद का सम्मान करते हुए उसे शगुन के तौर पर रुपये नहीं दिए थे।
विज्ञापन


नागदा के बोरखेड़ा में रहने वाली सुंदरबाई, पति मुकेश कछावा (36) को झुलसी हुई हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। महिला को चरक भवन के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। सुंदरबाई ने पुलिस को बताया कि 25 दिन पहले वह उन्हेल के बाजार में सामान खरीदने गई थी। बाजार में उसे बांसखेड़ी में रहने वाली उसकी ननद बतुलबाई मिल गई। दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई। इसके बाद ननद ने अपनी मां को फोन करके बताया कि भाभी रास्ते में मिली थीं, लेकिन उन्होंने मेरा मान-सम्मान नहीं किया। भाभी ने शगुन के तौर पर कुछ रुपये भी नहीं दिए। इस बात पर सास प्रेमबाई ने बहू सुंदरबाई को फटकारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


25 दिन से चल रहा था विवाद
सास-बहू के बीच ननद के सम्मान को लेकर पिछले 25 दिनों से विवाद चल रहा था। सास प्रेमबाई बार-बार बहू सुंदरबाई को ताने दे रही थी। घटना वाले दिन सुंदरबाई रसोई में खाना बना रही थी। सास-बहू के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में सास ने उसके ऊपर गर्म सब्जी की कढ़ाई उठाकर उंडेल दी। इससे सुंदरबाई बुरी तरह झुलस गई और उसकी पीठ और पेट पर छाले हो गए। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए। मामले की सूचना अस्पताल के स्टाफ ने पुलिस को दी, जिसके बाद बहू के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed