{"_id":"6698d316715d3c9c6e0b63ab","slug":"mother-dies-after-hearing-of-son-death-both-buried-together-in-heartbreaking-ceremony-in-ujjain-hindi-news-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जिसे जन्म दिया उसके बिना कुछ पल भी नहीं गुजार सकी 100 साल की मां, बेटे की मौत की खबर लगते ही तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जिसे जन्म दिया उसके बिना कुछ पल भी नहीं गुजार सकी 100 साल की मां, बेटे की मौत की खबर लगते ही तोड़ा दम
Thu, 18 Jul 2024 03:42 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 18 Jul 2024 03:42 PM IST
सार
Ujjain News: उज्जैन में बेटे की मौत की खबर लगते ही 100 साल की मां ने भी दम तोड़ दिया। वह बिना बेटे के कुछ पल भी नहीं गुजार सकीं। परिजनों बैंड-बाजे के साथ दोनों की अंतिम यात्रा निकाली। जिसके बाद एक साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
उज्जैन में बेटी की मौत के बाद मां ने भी तोड़ा दम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन जिले के महिदपुर रोड स्थित एक गांव में एक ऐसी घटना घटी जिससे पूरे गांव में मातम छा गया। इसके बारे में जिसने भी सुना वह गमगीन हो गया। अब लोग कह रहे हैं कि मां और बेटे में अटूट स्नेह था। भगवान ने दोनों को एक साथ अपने पास बुला लिया।
विज्ञापन
दरअसल, महिदपुर रोड के ग्राम झूठावद में रहने वाले जुझारलाल राठौर (60 वर्ष) की गुरुवार को शाम अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि हार्ट अटैक के कारण जुझारलाल की मौत हुई है।
विज्ञापन
इधर, जुझारलाल की मौत की खबर उनकी 100 वर्षीय मां कावेरी बाई को लगी तो उन्हें ऐसा आघात लगा कि वह सिर पर हाथ रखकर गमगीन हो गईं। परिजन कुछ देर तक कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन जब उन्होंने कावेरी बाई को हिला-डुलाकर देखा तो पता चला कि उनकी भी मौत हो चुकी है। जुझारलाल की मौत के सदमे में मां कावेरी बाई के दम तोड़ने की खबर झूठावद गांव में फैली तो पूरे गांव में मातम छा गया। इस घटना के बारे में सुनकर हर कोई गमगीन हो गया। मां-बेटे की एक साथ मौत होने पर परिजनों ने बैंड-बाजे के साथ अंतिम यात्रा निकाली। इस अंतिम यात्रा में झूठावद गांव समेत आसपास के गांव के लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन
मां-बेटे में था अटूट स्नेह
परिजनों ने बताया कि जुझारलाल और मां कावेरी बाई के बीच अटूट स्नेह था। कावेरी बाई की उम्र 100 वर्ष थी, जुझारलाल उनका पूरा ख्याल रखते थे। दोनों के बीच में बहुत स्नेह था। यही कारण रहा कि जब मां ने बेटे की मौत की खबर सुनी तो उनकी भी सांसे थम गईं।
