Ujjain News: हिंदू संगठन की शिकायत पर चला मोहन सरकार का बुलडोजर, मंदिर-मस्जिद के बीच हो रहा था अवैध निर्माण
उज्जैन में एक बार फिर मोहन सरकार का बुलडोजर एक्शन देखने को मिला है। यहां प्रसिद्ध चामुंडा माता मंदिर के पास स्थित एक मस्जिद के पास हो रहे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने कार्रवाई की है।
विस्तार
उज्जैन के चामुंडा माता मंदिर के पास स्थित मस्जिद के पास हो रहे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की। यह कार्रवाई हिंदू जागरण मंच द्वारा की गई शिकायत के बाद की गई, जिसमें बताया गया था कि मंदिर और मस्जिद के बीच अवैध दुकानों और गोदामों का निर्माण कराया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर जाकर जांच की और इसे सही पाया।
नगर निगम ने फिर बुलडोजर के माध्यम से अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात था, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके। यह अवैध निर्माण विवेक पुरोहित नामक व्यापारी द्वारा कराया जा रहा था, जिसे पहले भी कई बार नोटिस जारी किया जा चुका था।
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर अवैध निर्माण हटाने की मांग की थी, और चेतावनी दी थी कि अगर निर्माण नहीं हटाया गया, तो वे एक बड़ा आंदोलन करेंगे। इसके बाद नगर निगम ने जेसीबी की मदद से अवैध दुकानों और गोदामों को हटाया।
नगर निगम के अधिकारियों और पुलिस प्रशासन ने चामुंडा माता मंदिर चौराहे और मस्जिद के पास के अवैध निर्माण को हटाने की इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था।

फिर चला मोहन सरकार का बुलडोजर, मंदिर और मस्जिद के बीच हो रहा था अवैध निर्माण हिंदू संगठन की शिक

फिर चला मोहन सरकार का बुलडोजर, मंदिर और मस्जिद के बीच हो रहा था अवैध निर्माण हिंदू संगठन की शिक

फिर चला मोहन सरकार का बुलडोजर, मंदिर और मस्जिद के बीच हो रहा था अवैध निर्माण हिंदू संगठन की शिक
