फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Mohan Bhagwat took blessings of Baba Mahakal unveiled 13 feet high silver water pillar in the temple

MP News: मोहन भागवत ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद, मंदिर में 13 फीट ऊंचे चांदी के जल स्तंभ का किया अनावरण

Wed, 28 Dec 2022 02:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 28 Dec 2022 02:28 PM IST
सार

मोहन भागवत ने बुधवार को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग परिसर में जल स्तंभ का अनावरण किया। मंदिर में पांच दिसंबर से सुजलाम जल महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत चतुर्वेद पारायण भी किया जा रहा है। जल स्तंभ का निर्माण 60 किलो चांदी से हुआ है। 

विज्ञापन
Mohan Bhagwat took blessings of Baba Mahakal unveiled 13 feet high silver water pillar in the temple
बाबा महाकाल की पूजा करते आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने बुधवार को महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग परिसर में जल स्तंभ का अनावरण किया। मंदिर में पांच दिसंबर से सुजलाम जल महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत चतुर्वेद पारायण भी किया जा रहा है। जल स्तंभ का निर्माण 60 किलो चांदी से हुआ है। 
विज्ञापन


संघ प्रमुख डॉ. भागवत पर्यावरण पर भारतीय ज्ञान परंपरा आधारहित समकालीन विमर्श स्थापित करने के लिए पंच महाभूत के जलतत्व पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार सुजलाम के सारस्वत सत्र में अतिथि हैं। जो कि इंदौर रोड स्थित मालगुड़ी डेज में आयोजित सेमिनार में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत विशिष्ट अतिथि के तौर पर भागीदारी करेंगे। अध्यक्षता न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल, अध्यक्ष राष्ट्रीय हरित अभिकरण करेंगे। कार्यक्रम में स्वामी अदृश्य काग सिद्धेश्वरजी महाराज मठाधिपति कनेरी मठ, कोल्हापुर का सान्निध्य भी मिलेगा। साथ ही निवृत्तमान सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सुरेश भैय्याजी जोशी भी मार्गदर्शन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed