फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Miss India Nikita Porwal: Miss India Nikita arrived to see Mahakal

Miss India Nikita Porwal: महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं मिस इंडिया निकिता, गर्भगृह की देहरी से लिया आशीर्वाद

Sun, 27 Oct 2024 07:42 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 27 Oct 2024 07:42 PM IST
सार

मिस इंडिया का खिताब पाने के बाद निकिता पोरवाल उज्जैन पहुंचीं। रविवार को वे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं और गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। निकिता ने नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल का ध्यान लगाया।

विज्ञापन
Miss India Nikita Porwal: Miss India Nikita arrived to see Mahakal
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं मिस इंडिया निकिता, गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्व

विस्तार

उज्जैन। दिवाली से चार दिन पहले उज्जैन का मन देश भर में बढ़ाने वाली निकिता पोरवाल शहर पहुंचीं। मिस इंडिया बनने के बाद पहली बार शहर आई निकिता का जोरदार स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए अरविंद नगर कॉलोनी में रेड कारपेट बिछाया गया था। जैसे ही वह कार से उतरीं तो लोगों ने फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया। बच्चे खुशी से झूम उठे और नाचने लगे। लोगों का अभिवादन करते हुए धीरे-धीरे चलते हुए वह अपने घर पहुंचीं, जहां मां राजकुमारी पोरवाल ने आरती उतारकर अगवानी की।
विज्ञापन


निकिता ने दोपहर परिवार के साथ भोजन किया और श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं और गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। निकिता ने नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल का ध्यान लगाया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल व प्रशांत त्रिपाठी ने भगवान महाकाल का दुपट्टा प्रसाद और भगवान की तस्वीर भेंट कर मिस इंडिया का सम्मान किया। भगवान महाकाल के दर्शन करने के पश्चात निकिता ने सभा मंडप में विराजित भगवान वीरभद्र और और माता जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कहीं।
विज्ञापन


घर लौटते ही धूमधाम से स्वागत
जैसे ही निकिता के उज्जैन लौटने की खबर फैली, शहरवासियों ने जगह-जगह बधाई देने के लिए पोस्टर लगा दिए। उनके घर पर जमकर आतिशबाजी की गई। बेंड बाजे और ढोल की थाप पर मोहल्ले के लोगों ने स्वागत किया, जिससे निकिता का घर खुशी और उत्साह से गूंज उठा. इस खुशी के मौके पर निकिता ने सभी को धन्यवाद दिया और अपनी सफलता को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में खुशी का माहौल
निकिता के मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ था। लेकिन जब वह पहली बार घर आईं, तो यह खुशी और भी बढ़ गई। उनकी माँ ने निकिता की आरती उतारी और उन्हें नज़र उतारकर आशीर्वाद दिया। यह परिवार का एक भावनात्मक क्षण था, जिसमें सभी ने मिलकर अपनी खुशियों को साझा किया।

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं मिस इंडिया निकिता, गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्व

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं मिस इंडिया निकिता, गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्व

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed