फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Mirchi Baba Reached Court Of Mahakaleshwar Temple In Ujjain, Prays For Removal Of Chief Minister

Ujjain: दुष्कर्म मामले में बरी होते ही महाकाल के दरबार पहुंचे मिर्ची बाबा, लगाई गुहार- भ्रष्ट सीएम को बदलो

Fri, 08 Sep 2023 07:33 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 08 Sep 2023 07:33 PM IST
सार

दुष्कर्म के आरोपों से बरी होते ही वैराग्यानंद उर्फ मिर्ची बाबा उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने महाकाल बाबा से चिल्ला-चिल्लाकर गुहार लगाई कि इस भ्रष्ट सीएम को हटाओ। 

विज्ञापन
Mirchi Baba Reached Court Of Mahakaleshwar Temple In Ujjain, Prays For Removal Of Chief Minister
मिर्ची बाबा ने महाकाल के दरबार में चीखते हुए गुहार लगाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल की जेल में बंद वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा को कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपों से बरी कर दिया है। पीड़ित पक्ष आरोप साबित नहीं कर सका। इस आधार पर कोर्ट ने मिर्ची बाबा को बरी कर दिया। कोर्ट के आदेश के बाद मिर्ची बाबा भोपाल की सेंट्रल जेल से रिहा हुए। वे शुक्रवार को बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। बाबा महाकाल के दरबार मे जब उन्हें दर्शन करने गर्भगृह में नहीं जाने दिया तो उनका आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए। साथ ही चिल्ला-चिल्लाकर बाबा महाकाल से गुहार लगाई कि हम पर दया रखना और प्रदेश से भ्रष्ट मुख्यमंत्री को बदल देना। 

विज्ञापन


विज्ञापन


निरंजनी अखाड़ा के वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा शुक्रवार दोपहर को बाबा महाकाल के दर्शन करने मंदिर में पहुंचे। मिर्ची बाबा को गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया गया। उन्हें नंदी हॉल से ही दर्शन करने को कहा गया। इस पर वे नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि गर्भगृह में जब भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय जैसे लोग जा सकते हैं तो फिर निरंजनी अखाड़े के संत को गर्भगृह में जाने से क्यों रोका जा रहा है? गर्भगृह में नहीं जाने से मिर्ची बाबा नाराज थे। उन्होंने पहले बाबा महाकाल के दर्शन किए। फिर नंदी हॉल में चिल्लाते हुए कहा कि "हे महाकाल, दया करना। इस भ्रष्ट मुख्यमंत्री को बदल देना। इसके राज में संत पीड़ित हो गए हैं। सब दुखी हो गए हैं। मध्य प्रदेश में संतों के साथ अनाचार किया जा रहा है। बाबा महाकाल तेरे सामने एक संत रो-रोकर चीख-चीख कर यह मांगता है कि इस भ्रष्ट मुख्यमंत्री को बदल देना जो मंदिर में दर्शन करने के लिए निरंजनी अखाड़े के संतों को रोकता है। आज तेरे दरबार में एक संत चिल्लाता है कि हमें झूठे केस में फंसाया जा रहा है। बाबा महाकाल इन लोगों का झूठ समाप्त कर देना। हे बाबा महाकाल, प्रार्थना स्वीकार करना। हर हर महाकाल…" यह बात कहते हुए मिर्ची बाबा नंदी हॉल से बाहर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले आया था न्यायालय का फैसला  
भोपाल की अदालत में जज समृता सिंह ठाकुर ने बुधवार को फैसला सुनाया था। मिर्ची बाबा पर निसंतान महिला ने नशीली भभूत खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इन आरोपों को अभियोजन पक्ष साबित नहीं कर पाया। इसके बाद कोर्ट ने मिर्ची बाबा को बरी कर दिया। भोपाल के महिला थाने में 8 अगस्त 2022 को केस दर्ज हुआ था। नौ अगस्त 2022 को भोपाल पुलिस ने मिर्ची बाबा को ग्वालियर से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से मिर्ची बाबा सेंट्रल जेल में बंद थे। 


दिग्विजय सिंह की जीत के लिए किया था पांच क्विंटल मिर्ची से हवन 
मिर्ची बाबा ने पिछले लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की जीत के लिए पांच क्विंटल मिर्ची से हवन किया था। उस समय मिर्ची बाबा ने दावा किया था कि दिग्विजय सिंह चुनाव नहीं जीते तो वह जल समाधि ले लेंगे। दिग्विजय सिंह ने भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ा था और वह भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह से चुनाव हार गए। इसके बाद बाबा जलसमाधि की अपनी बात से पलट गए थे।  

यह भी बोले मिर्ची बाबा 
नंदी हॉल में मिर्ची बाबा ने कहा कि मैं सच्चे कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने की बात करता हूं इसीलिए मेरा विरोध किया जाता है। आज भी मुझे बाबा महाकाल के दर्शन गर्भगृह से इसीलिए नहीं करने दिए गए। गर्भगृह में जब कैलाश विजयवर्गीय जैसे लोग जा सकते हैं तो फिर निरंजनी अखाड़े के संतों का गर्भग्रह में प्रवेश वर्जित क्यों है। मिर्ची बाबा को कमलनाथ सरकार के समय मंत्री का दर्जा प्राप्त था। 2018 के चुनावों से पहले उन्होंने मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ मोर्चा खोला था। कांग्रेस के पक्ष में प्रचार भी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed