फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Minister kamal Patel said – Congress is the mother of terrorism, casteism and corruption in the country

MP News: कृषि मंत्री के निशाने पर कांग्रेस, पटेल बोले- देश में आतंकवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस

Mon, 29 May 2023 03:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 29 May 2023 03:59 PM IST
सार

कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश विरोधियों के साथ रही है। दिग्विजय सिंह इस देश के खिलाफ हमेशा बोलते रहते हैं उन्हें देश की परवाह नहीं है, लेकिन वह हाफिज को हाफिज जी कहते हैं। 

विज्ञापन
Minister kamal Patel said – Congress is the mother of terrorism, casteism and corruption in the country
कमल पटेल (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

 'देश में भुखमरी, गरीबी, भ्रष्टाचार, अलगाववाद, आतंकवाद, जातिवाद, टुकड़ा-टुकड़ा गेंग और भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस है। आज के समय में किसानों को सम्मान निधि और कल्याण निधि मिलने से उनका खेती का घाटे का धंधा फायदे में बदल गया है, यही कारण है कि किसानों को अब आत्महत्या जैसे कदम नहीं उठाना पड़ रहे हैं।' 
विज्ञापन


यह बात कृषि मंत्री कमल पटेल ने कृषि उपज मंडी में चल रहे तीन दिवसीय कृषि मेले के दौरान पत्रकारों से कही। बता दें कि भारतीय किसान संघ के सहयोग से कृषि उपज मंडी में तीन दिवसीय कृषि मेले का आयोजन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि के आधुनिक उपकरणों का उपयोग सिखाना है। ताकि काफी मेहनत भरे इस काम को नए यंत्रों के माध्यम से आसानी से किया जा सके। इस मेले का विधिवत शुभारंभ कृषि मंत्री कमल पटेल, मंत्री मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया और विधायक पारस जैन ने किया।
विज्ञापन


कांग्रेस ने दिया देश विरोधियों का साथ
कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश विरोधियों के साथ रही है। दिग्विजय सिंह इस देश के खिलाफ हमेशा बोलते रहते हैं उन्हें देश की परवाह नहीं है, लेकिन वह हाफिज को हाफिज जी कहते हैं। कश्मीर मे कत्लेआम हुआ तो कांग्रेस ने चुप्पी साधे रखी, लेकिन जब उत्तर प्रदेश में गुंडों का एनकाउंटर किया जाता है तो ये ऐसे रोते हैं जैसे परिवार का कोई मर गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed