फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Minister in-charge Tetwal participated in the Bhasma Aarti of Baba Mahakal on his birthday

Ujjain News: जन्मदिन पर बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए प्रभारी मंत्री टेटवाल, दर्शन कर की प्रार्थना

Tue, 03 Sep 2024 09:21 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 03 Sep 2024 09:21 AM IST
सार

श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री गौतम टेटवाल अपने जन्मदिन पर बाबा महाकाल के दर्शन करने परिवार के साथ आए थे।  उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी और चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन भी किए।

विज्ञापन
Minister in-charge Tetwal participated in the Bhasma Aarti of Baba Mahakal on his birthday
भस्म आरती में शामिल हुए प्रभारी मंत्री टेटवाल।

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह 4 बजे बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई। इस भस्म आरती में कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री और उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल परिवार समेत शामिल  हुए। उन्होंने बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने के साथ ही उनके निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए।
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री गौतम टेटवाल अपने जन्मदिन पर बाबा महाकाल के दर्शन करने परिवार के साथ आए थे।  उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी और चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन भी किए। दर्शन के बाद, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने मीडिया से कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें अवंतिका धाम में सेवा का अवसर मिला है। बाबा महाकाल की कृपा मुझ पर और परिवार पर बनी रहे ऐसी मंगल कामना मैंने बाबा महाकाल से की है। 
विज्ञापन


मंत्री ने इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीएम मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में हम काम कर रहे हैं। मैं उज्जैन के विकास के लिए कार्यकर्ता रहूं ऐसी मेरी कामना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जन्मदिन पर बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए प्रभारी मंत्री टेटवाल

जन्मदिन पर बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए प्रभारी मंत्री टेटवाल

 

जन्मदिन पर बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए प्रभारी मंत्री टेटवाल

जन्मदिन पर बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए प्रभारी मंत्री टेटवाल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed