फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Message of Malav Mati Saint Make arrangements for education of poor children of society

मालव माटी संत का संदेश: समाज के अभाव ग्रस्त बच्चों की शिक्षा, कमजोर बहनों के विवाह के लिए फंड की व्यवस्था करो

Mon, 18 Nov 2024 08:42 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 18 Nov 2024 08:42 PM IST
सार

मालव माटी के संत का संदेश आया है। उन्होंने कहा, समाज के अभाव ग्रस्त बच्चों की शिक्षा और कमजोर बहनों के विवाह के लिए फंड की व्यवस्था किया जाए।

विज्ञापन
Message of Malav Mati Saint Make arrangements for education of poor children of society
मालव माटी के संत का संदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाज संगठित होकर विकास के लिए हमेशा सोचते हुए अपने समाज के अभाव ग्रस्त प्रतिभाशाली बच्चों की शिक्षा, आर्थिक रूप से कमजोर बहनों के विवाह आदि के लिए फंड की व्यवस्था करे एवं इसके साथ ही समाज के संत शिरोमणि नरसी मेहता जिनके रचित भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए का लोकसभा तक में प्रसारण होता है कि स्मृति में संत नरसी मेहता जंयती मनाई जाना चाहिए। विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि नवीन पीढ़ी को भी उनके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।

विज्ञापन


यह बात नागर ब्राह्मण हाटकेश्वर मंदिर न्यास के तत्वावधान में हरसिद्धि स्थित धर्मशाला की तीसरी मंजिल पर नवनिर्मित 13 कक्षों के लोकार्पण एवं 13वें अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर मालव माटी के संत पंडित कमल किशोर नागर ने कही। गुरूदेव पं. नागर ने अपने आशीर्वचन में आगे कहा कि यह धर्मशाला नहीं नागर ब्राह्मणों का देवालय है। हाटकेश्वर महादेव हमारे ईष्टदेव है और द्वारकाधीश हमारे मित्र हैं। इसलिए हमें सभी के साथ मित्रता पूर्वक व्यवहार कर घर की बात घर में ही करके सामाजिक एकता का परिचय देना चाहिए। 
विज्ञापन


हाटकेश्वर धाम न्यास के सचिव संतोष जोशी ने बताया कि नागर ब्राह्मण हाटकेश्वर मंदिर न्यास के तत्वावधान में हरसिद्धि स्थित धर्मशाला की तीसरी मंजिल पर नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त 13 कक्षों का लोकार्पण एवं 13वें अन्नकूट महोत्सव का आयोजन मालव माटी के संत पं. कमल किशोर नागर के करकमलों से संपन्न हुआ। समारोह में सर्वप्रथम गुरूदेव के आगमन पर दीप प्रज्ज्वलित द्वारकाधीश एवं संस्थापक अध्यक्ष पं. गोवर्धनलाल मेहता, पवन शर्मा के चित्रों के साथ नवनिर्मित कक्षों का लोकार्पण किया। तत्पश्चात अपने माता-पिता की प्रतिमा एवं ईष्टदेव भगवान हाटकेश्वर के मुखोटे पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर अन्नकूट महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वागत गीत बिंदु मेहता, सरस्वती वंदना प्रज्ञा मेहता एवं सीमा आलोक नागर द्वारा स्वरचित छप्पन भोग के सामुहिक भजनों की प्रस्तुति महिला सदस्यों ने दी। स्वागत भाषण डॉ. ललित नागर ने दी। गुरुदेव ने डोरी खिंचकर मंत्रोच्चार के साथ 56 भोग दर्शन की शुरूआत की। तत्पश्चात न्यास अध्यक्ष सुरेन्द्र मेहता सुमन, उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, विजय प्रकाश मेहता, सचिव संतोष जोशी, कोषाध्यक्ष रामचंद्र नागर, सह सचिव महेंद्र शर्मा, सांस्कृतिक सचिव संजय नागर, न्यासीगण जगदीशचन्द्र नागर, किरणकांत मेहता, विकास रावल, संजय नागर इंदोर ने गुरूदेव पंडित नागर जी का शाल-श्रीफल, पगड़ी, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, पुष्पमाला पहनाकर सभी समाजजनों की ओर से स्वागत वंदन अभिनंदन किया। इस अवसर पर आपके द्वारा नवनिर्मित कक्षों के निर्माण के सहयोगी दानदाताओं विजयप्रकाश शेल मेहता, किरणकांत प्रेरणा मेहता उज्जैन, कोमल शर्मा माकड़ोन, सुरेन्द्र मेहता सुमन रमा मेहता उज्जैन, शैलेश मोनिता जोशी राऊ, गंगाबाई नागर उज्जैन, आभा बालकृष्ण त्रिवेदी इंदोर, वासुदेव त्रिवेदी एवं त्रिवेदी परिवार खजराना, भावना आदित्य नागर उज्जैन, पितांबर लाल, उदयराम नागर एवं परिवार जसवंत पुरा राजस्थान, श्यामा डॉ. विष्णुशंकर मेहता मुंबई को एवं उनकी अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों का शाल-श्रीफल एवं अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर के गुरूदेव के करकमलों से स्वागत किया।

संत नरसी मेहता स्मृति फाऊंडेशन की स्थापना हेतु सहयोग राशि की घोषणा
इस अवसर पर गुरुदेव की भावनानुसार नगर संत शिरोमणि नरसी मेहता स्मृति फाउंडेशन की स्थापना की घोषणा के साथ ही इस फाऊंडेशन के माध्यम से समाज के अभावग्रस्त युवक युवतियों के शिक्षा एवं रचनात्मक गतिविधियों के लिए सहयोग बाबत आदित्य नागर ने रुपए 1.00 लाख, हाटकेश्वर धाम हरसिद्धि न्यास उज्जैन की ओर से भी रुपए 1 लाख, बिंदु प्रदीप मेहता इंदौर की ओर से रुपए 51 हजार एवं शेल विजय प्रकाश मेहता की ओर से रुपए 51 हजार, स्व पंडित पूणार्नंद विकास की स्मृति में डॉ. तेज प्रकाश व्यास की ओर से 11,111 रुपए एवं गुरुदेव पंडित नागर की ओर से उक्त फाउंडेशन में योग्य सहयोग की घोषणा की गई जिसका उपस्थित जनसमुदाय ने तालिया बजाकर स्वागत किया। निकट भविष्य में संत नरसिंह मेहता की स्मृति में कार्यक्रम को आयोजित करने के संकल्प को संचालनकर्ता लव मेहता द्वारा सभी की सहमति से घोषणा की गई। 11 कुर्सी पूर्व सांसद स्व. राधेलाल व्यास की स्मृति में प्रदान करने की घोषणा डॉ. प्रदीप व्यास एवं अरूणा व्यास द्वारा की गई।


कार्यक्रम में भोजन महाप्रसादी का उपस्थित हजारों की संख्या में समाजजनों ने लुफ्त उठाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में न्यास अध्यक्ष द्वारा सुरेंद्र मेहता सुमन, डॉ. जी के नागर, परिषद अध्यक्ष भूपेंद्र त्रिवेदी, युवा मंडल अध्यक्ष अमित नागर, महिला मंडल अध्यक्ष प्रीति शर्मा के साथ ही हाटकेश्वर धाम मित्रमंडली के समस्त सदस्यों का एवं पदाधिकारी का अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में हजारों हजार की संख्या में मध्य प्रदेश के विभिन्न अंचलों से एवं स्थानीय स्वजनों ने शामिल होकर गरिमा प्रदान की। समस्त आयोजन की अभूतपूर्व सुव्यवस्थित सफलता हेतु युवा मंडल, महिला मंडल की समस्त सदस्यों का अनुकरणीय सहयोग मिला इस हेतु सभी को साधुवाद। संचालन लव मेहता ने किया एवं आभार संजय जोशी ने माना।

मालव माटी के संत का संदेश - समाज के अभाव ग्रस्त बच्चों की शिक्षा, कमजोर बहनों के विवाह के लिए फ

मालव माटी के संत का संदेश 

मालव माटी के संत का संदेश - समाज के अभाव ग्रस्त बच्चों की शिक्षा, कमजोर बहनों के विवाह के लिए फ

कार्यक्रम में मौजूद लोग

मालव माटी के संत का संदेश - समाज के अभाव ग्रस्त बच्चों की शिक्षा, कमजोर बहनों के विवाह के लिए फ

मालव माटी के संत का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed