फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Masked miscreants created ruckus at Dalmil intersection... waved knives and also pelted stones

Ujjain News: दालमिल चौराहा पर नकाबपोश बदमाशों ने मचाया उत्पात, चाकू लहराये-पथराव किया, दुकानदारों में भी दहशत

Fri, 15 Nov 2024 07:45 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 15 Nov 2024 07:45 PM IST
सार

गुरुवार रात दालमिल चौराहा पर तीन बदमाशों ने चाकू लहराते हुए दुकानों में तोड़फोड़ की और पथराव किया। दुकानदारों को धमकाते हुए उन्होंने रूपयों की मांग की और 15-20 मिनट तक उत्पात मचाया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Ujjain Masked miscreants created ruckus at Dalmil intersection... waved knives and also pelted stones
दालमिल चौराहा पर नकाबपोश बदमाशों ने मचाया उत्पात....चाकू लहराये और पथराव भी किया, दुकानदारों मे

विस्तार

बदमाशों में पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा है। गुरुवार रात दालमिल चौराहा पर तीन बदमाशों ने चाकू लहराए और पथराव किया। चार से पांच दुकानों में तोड़फोड़ की और धमकी देकर भाग निकले। बदमाशों को देख दुकानदारों में दहशत फैल गई थी।

विज्ञापन


आगररोड पर दालमिल चौराहा पर छोटी चौपाटी बनी हुई है, जहां पानी-पताशी, मोमोज, सोडा, चाट-भेल सहित 10 से 15 दुकानें लगती हैं। सभी दुकानदार ठेले पर अपना व्यवसाय करते हैं। रात 8.30 बजे के आसपास चौराहा पर काफी भीड़-भाड़ थी और दुकानों पर ग्राहक खाने-पीने का आनंद ले रहे थे। उसी दौरान बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे और बड़े चाकू लहराते हुए दुकानदारों को दुकानें बंद करने की धमकी देने लगे। बदमाशों ने दुकानदारों को गालियाँ देना शुरू किया और पथराव करने लगे। खाने-पीने का आनंद ले रहे लोग दहशत में आ गए और अफरा-तफरी मच गई। बदमाशों ने 4 से 5 दुकानों में तोड़फोड़ की और रूपयों की मांग करने लगे। उन्होंने खाने-पीने की सामग्री भी फेंक दी। बेखौफ बदमाश 15 से 20 मिनट तक उत्पात मचाते रहे। एक दुकान का गल्ला भी उठा लिया। बदमाशों का उत्पात देख कई दुकानदारों ने अपनी लाइट बंद कर दी थी। बदमाश धमकियां देते हुए भाग गए।
विज्ञापन


बदमाशों द्वारा की गई तोड़फोड़ और लूटपाट की शिकायत लेकर सभी दुकानदार चिमनगंज थाने पहुंचे। जहां अभिषेक कुशवाह ने बताया कि वह संजयनगर का रहने वाला है और महाकाल चाट सेंटर की दुकान लगाता है। देवास रोड के महामंगल सिटी में रहने वाले जीवन माली ने बताया कि उसका मोमोज का ठेला था, जिसमें तोड़फोड़ की गई। इंदिरानगर निवासी कैलाश शर्मा ने बताया कि वह महाकाल पानी-पताशी का ठेला लगाता है, जिसकी चीनी की बर्नियां बदमाशों ने फोड़ दी थीं। वहीं, मारूति वेन में सोडा-कोल्ड्रिंक की दुकान लगाने वाले इमरान अब्बासी ने बताया कि उसकी गाड़ी 'स्टार सोडा शॉप' के नाम से है। बदमाशों ने उसकी गाड़ी के कांच तोड़ दिए और चाकू से गाड़ी के कांच को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने गाड़ी पर पथराव भी किया। चिमनगंज थाना पुलिस ने सभी दुकानदारों की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। दुकानदारों का कहना था कि दो बदमाशों ने चेहरे पर नकाब बांध रखा था, जबकि एक बदमाश दीपक लुल्ली था, जो पहले संजयनगर में रहता था, लेकिन वर्तमान में कहां रहता है, इसका पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed